फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   bjp supported appointed panchyat samiti badser hamirpur

मंजू कुमारी अध्यक्ष व मुकेश कुमार बने वाईस उपाध्यक्ष

Tue, 02 Feb 2021 11:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
bjp supported appointed panchyat samiti badser hamirpur
बिझड़ी पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष व अन्य समिति सदस्य जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा क? - फोटो : Hamirpur-HP
बड़सर/बिझड़ी (हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी में मंगलवार को पंचायत समिति के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव एसडीएम बड़सर प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में हुए। ब्लॉक में पंचायत समिति के कुल 25 सदस्य हैं। लेकिन, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर आम सहमति न बनने से मतदान हुआ। भाजपा प्रत्याशी मंजू कुमारी को 18 मत, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अनीता कुमारी को महज 7 मत पड़े। इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी मुकेश कुमार को 17 मत, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सुदर्शन शर्मा को 7 मत पड़े। जबकि, एक वोट रद्द हो गया। भाजपा की तरफ से मंजू कुमारी को चेयरमैन व मुकेश कुमार को वाइस चेयरमैन चुना गया है। पंस के दोनों अहम पदों पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। बिझड़ी ब्लॉक में भाजपा ने लगातार पांचवीं बार चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के लिए बाजी मारी है। बिझड़ी ब्लाक में पंस चेयरमैन पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित होने के चलते बल्ह विहाल वार्ड से भाजपा की मंजू कुमारी को चुना गया, जबकि वाइस चेयरमैन पद बणी वार्ड से निर्वाचित मुकेश कुमार को चुना गया है। ब्लॉक में भाजपा के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन बनने से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। वहीं, पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा ने ब्लॉक के नवनिर्वाचित चेयरमैन और वाइस चेयरमैन को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed