फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BJP leaders should meet with copy and pencil, will give account of Centre's help: Suresh

कॉपी, पेंसिल लेकर मिलें भाजपा नेता, देंगे केंद्र की मदद का हिसाब : सुरेश

Thu, 17 Oct 2024 05:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 05:56 PM IST
विज्ञापन
कहा, सवाल उठाने वाले नेता बताएं कि आखिर केंद्र से कौन सी योजना लाए
विज्ञापन


सीएम सुक्खू ने प्रदेश को आर्थिक संकट से उभारा
संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। भाजपा के नेता कॉपी और पेंसिल लेकर मिलें, उन्हें केंद्र से मिली मदद का पूरा हिसाब दिया जाएगा। मुख्यमंत्री सुक्खू आर्थिक संकट से ही नहीं बल्कि केंद्र सरकार और प्रदेश भाजपा के नेताओं से लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने हिमाचल को आर्थिक संकट से उभारने के साथ केंद्र सरकार से मिलने वाली मदद में अड़ंगा डालने वाले भाजपा नेताओं को आइना दिखाया है। भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने वीरवार को हमीरपुर में प्रेसवार्ता कर ये बातें कहीं। कहा कि केंद्र की मदद का हिसाब मांगने वाले नेता यह बताएं कि उन्होंने हिमाचल को आपदा में आखिर क्या मदद दिलवाई। मदद दिलवाना तो दूर उत्तराखंड और अन्य राज्यों की तर्ज पर मदद तक नहीं की गई। हिमाचल प्रदेश में भाजपा का मिशन लोट्स मुख्यमंत्री सुक्खू ने फेल किया और इससे सत्ता के बिना बेचैन हुए भाजपा नेता बौखलाहट में है। भाजपाई झूठी बयानबाजी कर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आर्थिक संकट से उभारा है। कर्मचारियों को डीए और वेतन 28 अक्तूबर को देने का निर्णय लिया गया है। भाजपा हिमाचल में विभिन्न धड़ों में बंट चुकी है। भाजपा के नेता बताएं कि हिमाचल के लिए केंद्र से कौन सी विशेष योजना लाई गई है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व को नकार कर जयराम ठाकुर को आगे लाया। अब जयराम ठाकुर की जगह जेपी नड्डा खुद आगे आ रहे हैं। सांसद अनुराग ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष बिंदल अपने रास्तों पर चले हुए हैं। हिमाचल में भाजपा पूरी तरह से बिखर गई है। इस मौके पर केसीसी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, रामचंद्र पठानिया, पुष्पेंद्र वर्मा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन, भारती सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed