फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BJP leaders scared due to arbitrary stoppage in Parliament: Kaushal

संसद में मनमानी रुकने से भाजपा नेता घबराए : कौशल

Tue, 17 Sep 2024 07:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 07:36 PM IST
विज्ञापन
कहा, गांधी परिवार पर अभद्र बयान देकर राजनीति दूषित कर रही भाजपा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। भाजपा के नेता राहुल गांधी और उनके परिवार के खिलाफ अभद्र बयान देकर देश की राजनीति को दूषित करने का प्रयास कर रहे हैं। यह बात प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने हमीरपुर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही है।


उन्होंने कहा कि बीते दस साल में सरकार में रहते भाजपा नेताओं ने देश को धर्म, जाति के नाम पर बांटने का काम किया लेकिन अब ज़ब उनके सामने राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष के रूप मे खड़े हुए हैं तो उन्हें व उनके परिवार के बारे में अभद्र बयान देकर भाजपा के नेता लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने देश के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया है। इस परिवार के बेटे पर भाजपा मर्यादाहीन बयानबाजी कर उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। राहुल गांधी अपनी देश जोड़ो यात्रा के दौरान पूरे हिंदुस्तान के लोगों से मिले जहां उन्होंने लोगों के दुख दर्द को समझा। जनहित के मुद्दों को लेकर अब वह संसद में सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं तो यह बात अब भाजपा के लिए अखरने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed