फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BJP leaders resorted to cheap rhetoric: Suresh

घटिया बयानबाजी पर उतरे भाजपाई : सुरेश

Mon, 24 Jun 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
कहा-जनता भाजपा के बहकावे में नहीं आएगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।
हमीरपुर। विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि भाजपा का ऑपरेशन लोट्स हिमाचल में पूरी तरह से धराशायी हो गया है। इससे कुंठित होकर भाजपा नेता घटिया बयानबाजी पर उतर आए हैं। कांग्रेस पार्टी शालीनता के साथ उपचुनाव में उतरी है। लोगों के समक्ष पार्टी अपना पक्ष रख रही है। भाजपा की स्थिति चुनाव में उलटा चोर कोतवाल को डांटे जैसी है। हमीरपुर में प्रेसवार्ता में विधायक सुरेश कुमार ने ये बातें कहीं।

प्रदेश पर उपचुनाव थोपने वाली भाजपा कांग्रेस सरकार पर आरोप लगा रही है। भाजपा ने कांग्रेस की बहुमत वाली सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर प्रदेश पर उपचुनाव थोपे हैं। हमीरपुर उपचुनाव में बाहर के नेता आकर कई तरह के झूठे बयान दे रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी पर सरकार के खिलाफ षड्यंत्र रचने पर एफआईआर हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी चुनाव में हार सामने देखकर सीएम सुक्खू के खिलाफ आधारहीन बयान दे रहे हैं। क्या ओपीएस, सुखाश्रय योजना और महिलाओं को 1500 रुपये दिए जाने को भाजपा कार्य नहीं समझती है। हमीरपुर में 60 करोड़ से आधुनिक बस अड्डे का निर्माण किया जा रहा है, क्या यह विकास नहीं है। हमीरपुर और हिमाचल की जनता भलीभांति जागरूक है। जनता भाजपा के बहकावे में नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed