{"_id":"60dcb8558ebc3ebf2103c072","slug":"bjp-has-prepared-the-roadmap-for-mission-2022-baldev-hamirpur-hp-news-sml3753772143","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने मिशन-2022 का रोडमैप किया तैयार : बलदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने मिशन-2022 का रोडमैप किया तैयार : बलदेव
विज्ञापन
हमीरपुर भाजपा पदाधिकारी बैठक में भाग लेने से पूर्व सामूहिक चित्र में।
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला भाजपा हमीरपुर की बैठक बुधवार को हमीरपुर में जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। प्रदेश भाजपा की ओर से आयोजित सेमी वर्चुअल बैठक में प्रदेश व जिला पदाधिकारी जुड़े। बैठक में विशेष रूप से भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी, जिला प्रभारी अजय राणा, सह प्रभारी सुमित शर्मा उपस्थित रहे। बैठक में मिशन-2022 का खाका तैयार किया गया। बैठक में प्रदेश एवं केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की दृष्टि से रणनीति तैयार की गई।
कोविड-19 वैक्सीनेशन में पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका निभाने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रेरित करने के लिए प्रदेश नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की। विरोधी दलों की ओर से वैक्सीनेशन को लेकर फैलाए जा रहे झूठ और लोगों को गुमराह करने के बावजूद प्रदेश में वैक्सीनेशन अभियान अच्छे तरीके से चला है और अब तक प्रदेश के 35 लाख लोग वैक्सीनेशन की डोज ले चुके हैं।
बलदेव ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अब फिर से 80 करोड़ देशवासियों को दिवाली के अवसर तक मुफ्त में राशन देने की सराहनीय घोषणा की है। इस सेमी वर्चुअल बैठक में शिमला से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, समीरपुर से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, होशियारपुर से प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, दिल्ली से केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, चंडीगढ़ से प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन और शिमला से ही प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप भी जुड़े हुए थे। वहीं, हमीरपुर जिले से इस बैठक में वर्चुअल माध्यम से अपेक्षित 24 पदाधिकारियों ने भाग लिया। जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा ने कहा कि भाजपा ने मिशन 2022 का रोडमैप तैयार कर लिया है और हमीरपुर जिला में संगठन मिशन रिपीट में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।