फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BJP-Congress fielded army of ministers and MLAs in Hamirpur by-election

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर उपचुनाव में भाजपा-कांग्रेस ने उतारी मंत्रियों और विधायकों की फौज

Sun, 23 Jun 2024 02:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के उपचुनाव में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही दलों ने ताकत झोंक दी है। सत्तारूढ़ कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री, बोर्ड, निगमोंं के चेयरमैन समेत एक दर्जन के करीब विधायकों की फौज हमीरपुर के उपचुनाव में उतार दी है। विपक्षी दल भाजपा ने भी चुनावी रण में कोई कसर नहीं रखी है।
विज्ञापन


भाजपा ने विधायकों और पूर्व मंत्रियों को बूथ स्तर पर प्रचार के लिए उतार दिया है। कांग्रेस ने प्रचार की दृष्टि से 94 बूथ वाले हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र को 12 सेक्टर में आवंटित किया है। हर सेक्टर में मंत्री, पूर्व मंत्री, विधायक और निगम, बोर्ड के चेयरमैन सेक्टर प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए हैं। वहीं, भाजपा ने विधानसभा क्षेत्र को संगठन की दृष्टि से पांच सेक्टर में विभाजित किया। हर सेक्टर में विधायक व पूर्व मंत्रियों को प्रभारी व सहप्रभारी का जिम्मा सौंपा गया है। प्रदेश भाजपा संगठन की ओर से 30 के करीब विस्तारक भी चुनावों के लिए तैनात किए गए हैं। दोनों दलों के नेता अपने-अपने सेक्टर में बूथ स्तर पर प्रचार में जुट गए हैं। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुमन भारती ने कहा कि हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र को चुनाव की दृष्टि से 12 सेक्टर में आवंटित किया गया है। मंत्री, विधायक बूथ स्तर पर सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। भाजपा मंडल हमीरपुर के अध्यक्ष आदर्शकांत ने कहा कि संगठन की दृष्टि से हमीरपुर विस क्षेत्र को पांच सेक्टर में आवंटित कर विधायकों और पूर्व मंत्रियों को प्रभारी व सहप्रभारी का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन


बिलासपुर के नेताओं को हमीरपुर का प्रभार
हमीरपुर उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों ने बिलासपुर से ताल्लुक रखने वाले नेताओं को प्रभारी लगाया है। कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी को चुनाव प्रभारी लगाया है जबकि भाजपा ने श्रीनैना देवी से विधायक रणधीर शर्मा को प्रभारी नियुक्त किया है। ऐसे में चुनावी नतीजों में बिलासपुर के इन दोनों नेताओं की प्रतिष्ठा भी दांव पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन नेताओं को अहम जिम्मा
भाजपा के चुनाव सह प्रभारी विधायक त्रिलोक जम्वाल नियुक्त किए गए हैं। ग्रामीण सेक्टर एक में विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री, ग्रामीण-2 में पूर्व मंत्री गेबिंद सिंह, विधायक लोकेंद्र लॉकी, बमसन सेक्टर में विधायक सुरेंद्र शौरी, पूर्व विधायक अनिल धीमान, मेवा सेक्टर में विधायक जेआर कटवाल, पूर्व विधायक कमलेश कुमारी, शहरी सेक्टर में विधायक सुधीर शर्मा व पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग को प्रभारी व सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी, जगत सिंह नेगी, पूर्व मंत्री कौल सिंह, रंगीला राम राव, विधायक चंद्रशेखर, राकेश कालिया, नीरज नैयर, सुरेश कुमार, सुदर्शन सिंह बबलू, कैप्टन रंजीत राणा, विवेक शर्मा व पूर्व विधायकों तिलक राज शर्मा, कुलदीप पठानिया व अनिता वर्मा को जिम्मेवारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed