फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bike rider woman's scarf stuck in tire, died due to falling on the road

बाइक सवार महिला का दुपट्टा टायर में फंसा, सड़क पर गिरने से मौत

Fri, 17 Sep 2021 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bike rider woman's scarf stuck in tire, died due to falling on the road
Bike rider woman's scarf stuck in tire, died due to falling on the road
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत पड़ते टिब्बी गांव में बाइक सवार महिला का दुपट्टा टायर में फंसने से वह सड़क पर गिर गई और उसकी मौत हो गई। हालांकि, महिला के शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत के कारणों का पता चलेगा कि महिला की मौत चुनरी के कारण दम घुटने से हुई है या बाइक से गिरकर चोट लगने से। बहरहाल पुलिस बेटे के बयान दर्ज कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को ममता रानी (42) निवासी गांव भदरू डाकघर गाहलियां तहसील खुंडियां जिला कांगड़ा अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर हमीरपुर अस्पताल जा रही थी। टिब्बी गांव के पास मझोग चौक पर महिला के गले का दुपट्टा बाइक के टायर में फंस गया। इस कारण महिला बाइक से नीचे गिर गई और उसकी मौत हो गई। लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, देर शाम पुलिस महिला के बेटे के बयान दर्ज कर रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी सदर निर्मल सिंह ने कहा कि पुलिस टीम मौके पर गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed