फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   bike hit the women. both injured.

राहगीर महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर, दोनों घायल

Tue, 05 Apr 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
bike hit the women. both injured.
भोटा में दुर्घटनाग्रस्त हुई बाइक। - फोटो : Hamirpur-HP
भोटा (हमीरपुर)। राधास्वामी अस्पताल भोटा के पास मंगलवार को एक बाइक सवार ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी। टक्कर में बाइक सवार और महिला दोनों घायल हो गए हैं। इन्हें राधास्वामी अस्पताल भोटा में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मंगलवार को कोहली निवासी एक महिला राधास्वामी अस्पताल में आई थी। यहां से जब वह अपने घर जाने के लिए सड़क पार कर रही थी तो मोरसु निवासी बाइक सवार ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार भी नीचे गिर गया और बुरी तरह घायल हो गया। बाइक सवार और महिला को लोगों के सहयोग से भोटा राधास्वामी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया गया। भोटा पुलिस कक्ष के प्रभारी सुरेश का कहना है कि मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed