फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bijhri School will soon get a building equipped with modern facilities

Hamirpur (Himachal) News: बिझड़ी स्कूल को जल्द मिलेगा आधुनिक सुविधाओं से लेस भवन

Wed, 26 Jun 2024 05:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 05:54 PM IST
विज्ञापन
4.27 करोड़ का एस्टिमेट मंजूरी के लिए भेजा
विज्ञापन

बजट मिलते ही नए भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी (हमीरपुर)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिझड़ी को जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से लेस बहुमंजिला भवन उपलब्ध होगा। इस भवन के निर्माण से कला और वाणिज्य संकाय के सैकड़ों विद्यार्थियों को विज्ञान संकाय की तरह एक ही भवन में सब सुविधाएं उपलब्ध होंगी। लोक निर्माण विभाग ने इस भवन के निर्माण के लिए 4 करोड़ 27 लाख रुपये का एस्टिमेट तैयार कर मंजूरी के लिए भेज दिया है और बजट मिलते ही नए भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने कहा कि एस्टिमेट अप्रूव हो चुका है लेकिन आचार संहिता के चलते राशि लोक निर्माण विभाग के पास नहीं पहुंची है। आचार संहिता खत्म होते ही राशि उपलब्ध हो जाएगी और निर्माण कार्य शुरू होने की पूरी उम्मीद है। वर्तमान में स्कूल में 350 के करीब विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। पुराने विज्ञान संकाय के भवन को गिराया जाएगा। अन्य कमरों में ही इन विद्यार्थियों की कक्षाएं लगाई जाती हैं। इससे खासी मुश्किल होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed