{"_id":"65b6be4794ad5b1e8f00ac16","slug":"bijhari-panchayat-commandant-coast-guard-sunil-received-presidents-award-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-119886-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बिझड़ी पंचायत के कमांडेंट तटराक्षक सुनील को मिला राष्ट्रपति पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बिझड़ी पंचायत के कमांडेंट तटराक्षक सुनील को मिला राष्ट्रपति पुरस्कार
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत बिझड़ी के पंगा गांव निवासी इंडियन कोस्ट गार्ड के कमांडेंट तटरक्षक सुनील को उनकी बहादुरी के लिए राष्ट्रपति की ओर से राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया है। पंचायत प्रधान संजय शर्मा ने कहा कि 13 और 14 जून 2023 को भयंकर समुद्री तूफान आया था और समुद्र के बीचोबीच 50 लोग फंसे हुए थे।
सुनील ने विपरीत परिस्थितियों में हेलिकाप्टर की मदद से इन 50 जिंदगियों को बचाया था। इस मिशन में उनके और साथी भी शामिल थे। तूफान लगभग 80 किलोमीटर घंटे की रफ्तार से चल रहा था। द्वारकाधीश मंदिर से 40 किलोमीटर दूर समुद्र में कर्मचारी फंसे हुए थे। बेहतरीन सेवाओं के लिए उन्हें राष्ट्रपति पदक मिला है। उन्होंने कहा कि पंचायत के साथ-साथ पूरे हिमाचल के लिए यह गौरव की बात है कि सुनील को उनके कार्य के लिए राष्ट्रपति पदक मिला है।
समाचार: बवीता चंदेल: अश्वनी कालिया