फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Big blow to BJP, Congress captures Panchayat Samiti in Sujanpur

Hamirpur (Himachal) News: भाजपा को बड़ा झटका, सुजानपुर में पंचायत समिति पर कांग्रेस का कब्जा

Tue, 23 Jul 2024 07:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 23 Jul 2024 07:11 AM IST
विज्ञापन
Big blow to BJP, Congress captures Panchayat Samiti in Sujanpur
पंचायत समिति सुजानपुर की नवनिर्वाचित अध्यक्ष आरती एवं ब्लाक कांग्रेस सुजानपुर के अध्यक्ष राजेंद
सुजानपुर (हमीरपुर)। प्रदेश की राजनीति में 2017 और 2024 में सियासी हलचल का केंद्र बने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक का चेहरा बदलने के साथ पंचायत समिति में भी तख्ता पलट हो गया। भाजपा समर्थित पंचायत समिति सुजानपुर के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। अब कांग्रेस समर्थित आरती कुमार पंचायत समिति के अध्यक्ष होंगी। खास बात यह है कि वोटिंग के जरिए नए अध्यक्ष के चुनाव हुआ।
विज्ञापन

सुजानपुर ब्लॉक की 15 सदस्यीय पंचायत समिति के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित पनोह वार्ड की सदस्य आरती कुमारी चुनी गईं है। सुजानपुर विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद से ही पंचायत समिति के अध्यक्ष को बदलने की कवायद शुरू हो गई थी। इसके लिए बीते दिनों 15 में से 12 पंचायत समिति सदस्यों ने भाजपा समर्थित अध्यक्ष अंजना ठाकुर के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित कर जिला पंचायत अधिकारी को सौंपा था।
विज्ञापन

इसके बाद आगामी कार्रवाई के निर्देश स्थानीय अधिकारियों को जारी किए गए थे। अविश्वास प्रस्ताव के बाद नए अध्यक्ष के चुनाव खंड विकास अधिकारी राजेश्वर भाटिया की अध्यक्षता में हुए। चुनाव प्रक्रिया में 15 में से 10 सदस्य ही शामिल हुए। अधिकांश भाजपा समर्थित सदस्यों ने चुनाव प्रक्रिया से दूरी बनाई रखी, लेकिन कोरम पूरा होने के चलते चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए आरती कुमारी, ममता देवी और वंदना कुमारी ने नामांकन पत्र भरे। इसके बाद 10 सदस्यों ने मतदान किया। मतगणना में आरती कुमारी को सात मत मिले, जबकि ममता देवी को एक मत और वंदना कुमारी को दो मत प्राप्त हुए। इसपर आरती कुमारी को निर्वाचित घोषित किया गया।

सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत राणा और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई दी है। एसडीएम सुजानपुर रोहित शर्मा का कहना है कि आरती कुमारी पंचायत समिति सुजानपुर की नई अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed