{"_id":"57614da24f1c1bc54d11cd4a","slug":"better-disaster-managment-plan-ready-rana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर आपदा प्रबंधन के लिए प्लान तैयार : राणा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर आपदा प्रबंधन के लिए प्लान तैयार : राणा
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 15 Jun 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन प्लान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में बेहतर आपदा प्रबंधन के लिए प्लान तैयार किया है। प्लान के तहत जिला स्तर पर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने कहा कि आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सभी जिला मुख्यालयों में जिला प्रशासन के साथ आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठकें कर रहा है।
विज्ञापन
इसके पहले चरण में ऊना, धर्मशाला और चंबा में बैठकें की जा चुकी हैं। इन बैठकों में नदारद विभागों के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस भेजा है। राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा प्रबंधन को लेकर गंभीरता से कार्य कर रही है।
विज्ञापन
राणा ने कहा कि हिमाचल भूकंप, बाढ़ और बादल फटने जैसी विपदाओं के लिए अति संवेदनशील है। आपदाओं से नुकसान कम करने के लिए कर्मचारियों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी आपदा प्रबंधन के बारे में जागरूक किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 18 जून को हमीरपुर जिला प्रशासन के साथ, 22 को बिलासपुर, 23 को सोलन, 24 को सिरमौर, 28 को मंडी और 29 जून को कुल्लू जिला प्रशासन के साथ आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक की जाएगी। सभी विभागों के अधिकारियों को बैठक में भाग लेने के निर्देश दिए गए हैं।