फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Become a partner in nation building by taking membership of BJP: Anurag

भाजपा की सदस्यता लेकर राष्ट्र नवनिर्माण के भागीदार बनें : अनुराग

Wed, 04 Sep 2024 07:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 07:17 PM IST
विज्ञापन
समीरपुर से भाजपा के जिलास्तरीय सदस्यता अभियान का आगाज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

टौणीदेवी (हमीरपुर)। भाजपा हमीरपुर के सदस्यता अभियान की शुरुआत बुधवार को समीरपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद अनुराग ठाकुर के आवास से की गई। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी राजेश ठाकुर ने सांसद अनुराग ठाकुर को सदस्य बनाकर जिले में अभियान की शुरुआत की। इसके साथ बुधवार को सांसद अनुराग ठाकुर ने भरेड़ी और टौणी देवी में कार्यकर्ताओं की बैठक में अपना संबोधन दिया। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि समीरपुर स्थित आवास पर ज़िलास्तरीय सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया है। हमीरपुर ज़िले के पार्टी पदाधिकारियों व समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ आज पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कर राष्ट्रसेवा के अपने संकल्प को दोहराया। उन्होंने आग्रह किया कि राष्ट्र नवनिर्माण के महा अभियान में सभी भागीदार बनें। भाजपा केवल कागजों में ही संगठन नहीं बनाती बल्कि यह धरातल पर एक परिवार की तरह काम करने वाला दल है। वर्षों से हम एक साथ काम करते-करते एक पारिवारिक सदस्य के रूप में एक दूसरे के साथ घुल मिल गए हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत और प्रयासों के कारण एक बार नहीं अनेक बार प्रदेश और देश में सत्ता आए। सत्ता में आना, सत्ता का सुख भोगना किसी अन्य राजनीतिक दलों में हो सकता है लेकिन भारतीय जनता पार्टी के लिए सत्ता सेवा का माध्यम है। कभी दो सीटों वाली पार्टी से 303 सीट वाली पार्टी भी बन कर दिखाया। यह संभव हुआ है तो यह कार्यकर्ताओं के दमखम और जनता के आशीर्वाद से। कार्यक्रम में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र सदस्यता अभियान के प्रभारी राजेश ठाकुर, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र सह प्रभारी सुमित शर्मा, जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा, पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री, पूर्व विधायक उर्मिल ठाकुर, पूर्व विधायक अनिल धीमान, पूर्व विधायक कमलेश कुमारी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी सहित सभी पांचों मंडलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed