फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Beas Aarti will be held on Nadaun river front, indoor market will be made: CM

नादौन रिवर फ्रंट पर होगी ब्यास आरती, बाजार बनेगी इंडोर मार्केट : सीएम

Wed, 02 Jul 2025 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 02 Jul 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Beas Aarti will be held on Nadaun river front, indoor market will be made: CM
नादौन में सहायक लोक अभियोजक कार्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करते सीएम सुक्खू। जनसंपर्क वि
कांगू (हमीरपुर)। ऐतिहासिक बाजार सुजानपुर में ब्यास नदी के किनारे बनने वाले रिवर फ्रंट पर ब्यास आरती का आयोजन होगा। जल्द ही यहां पर ब्यास आरती की परंपरा को शुरू किया जाएगा। नादौन में इंडोर मार्केंट और बस स्टैंड का निर्माण भी जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन

नादौन में मीडिया के सवालों के जवाब में मुख्यमंत्री सुक्खू ने यह बातें कहीं। उन्होंने बताया कि नादौन में ब्यास के चैनेलाइजेशन के साथ कुनाह और मान खड्ड का चैनेलाइजेशन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पहले सीएम सुक्खू ने नादौन में 1.28 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सहायक जिला न्यायवादी कार्यालय भवन का उद्घाटन तथा 7.61 करोड़ रुपयेे से नाबार्ड के तहत बनने वाली सेरा से सेरा पखरोल मानपुल सड़क के उन्नयन कार्य का भूमि पूजन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत दी जाने वाली तीन लाख रुपये की आवास अनुदान की पहली किस्त के तौर पर एक लाख रुपये की राशि लाभार्थियों को प्रदान की। लाभार्थियों में रोहित कुमार गांव बैहली, डाकघर बाड़ा, तहसील नादौन, राहुल गांव कुथियाना डाकघर डांगरी, तहसील नादौन, अक्षय अग्निहोत्री गांव एवं डाकघर पन्साई, तहसील नादौन और दीपक गांव कारगू जगीर, डाकघर बधेरा, तहसील कांगू, जिला हमीरपुर शामिल हैं।

पंजीकृत लाभार्थियों को 359 इंडक्शन चूल्हे किए वितरित
सीएम सुक्खू ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत दो लाख रुपये विवाह अनुदान राशि भी पात्र लाभार्थियों को वितरित की। मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकृत लाभार्थियों को 359 इंडक्शन चूल्हे भी वितरित किए। मुख्यमंत्री ने राजकीय डिग्री कॉलेज धनेटा की विद्यार्थी अंजलि देवी को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए 21 हजार रुपये तथा राजकीय डिग्री कॉलेज धनेटा के वरूण शर्मा को सांस्कृतिक गतिविधि में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने के लिए 5100 रुपये प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed