{"_id":"5780f4984f1c1b291e7fa31c","slug":"bdcs-threaten-to-resign-if-not-given-powers","type":"story","status":"publish","title_hn":"शक्तियां वापस न दीं तो देंगे पद से त्यागपत्र : बीडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शक्तियां वापस न दीं तो देंगे पद से त्यागपत्र : बीडीसी
ब्यूरो/अमर उजाला, जाहू, भोरंज
Updated Sat, 09 Jul 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
panchayat
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक भोरंज के पंचायत समिति सदस्यों की बैठक अध्यक्ष सीमा देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि शीघ्र ही समिति सदस्यों की शक्तियां वापस नहीं दी गईं तो वे पद से त्याग पत्र देने से भी गुरेज नहीं करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पंचायती राज में पहले थ्री टायर सिस्टम था जिसे अब सरकार ने सिंगल टायर कर दिया है। सदस्यों ने इसका पुरजोर विरोध किया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्री और विधायक अपने निजी हितों के लिए तुरंत कार्रवाई कर लेते हैं।
विज्ञापन
एक तो बीडीसी सदस्यों को कम वेतन दिया जा रहा है, दूसरा उनकी शक्तियों में कटौती कर दी गई है। ऐसे में विकासकार्य न होने पर बीडीसी सदस्य दूसरी बार किस मुंह से वोट मांगने जनता के पास जाएंगे। उन्होंने सरकार के निर्णय पर रोष जताते हुए शीघ्र ही शक्तियों की बहाली की मांग की है।
विज्ञापन
बैठक में बीडीसी उपाध्यक्ष सुरेश कुमार सोनी, त्रिलोक चंद, चमन लाल, विजय कुमार, पम्मी लता, सुरेश धीमान, सुमना कुमारी, सुरेंद्रा कुमारी, गीता देवी, राज कुमारी, अजय कुमार, संतोष कुमारी, प्रवीण कुमारी, कुसुम लता आदि मौजूद रहीं।