फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bassi-Tatahar road is in bad shape before it is paved, people are facing problems

Hamirpur (Himachal) News: बस्सी-तताहर सड़क पक्का होने से पहले हुई खस्ताहाल, लोग हो रहे परेशान

Thu, 04 Sep 2025 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 04 Sep 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Bassi-Tatahar road is in bad shape before it is paved, people are facing problems
भारी बारिश से  खराब हुई एफडीआर तकनीक से बनी बस्सी से तताहर सड़क। संवाद
जाहू(हमीरपुर)। भोरंज व सरकाघाट उपमंडल को जोड़ने वाली नगरोटा खड्ड बाजार से चंदरूही तक छह किलोमीटर सड़क भारी बारिश से पानी के बहाव से खराब हो गई है। इससे लोक निर्माण विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

सड़क निर्माण कार्य में लगी कंपनी ने फुल डेप्थ रीक्लेमेशन (एफडीआर) तकनीक से सड़क को बरसात के शुरू होने से पहले पूरी तरह से तैयार कर लिया था, केवल टारिंग का कार्य ही बचा था। वहीं, टारिंग से पहले ही भारी बारिश से नगरोटा खड्ड बाजार से चंदरूही तक करीब 6 किलोमीटर सड़क पुरी तरह खराब हो गई है।
विज्ञापन

सड़क में अब नीचे से मिट्टी निकल आई है। इसी तरह सड़क के किनारे भूस्खलन होने से लोगों के घरों को सुरक्षित करने के लिए डंगे लगाने की जरूरत पड़ गई है। घरों को सुरक्षित करने के लिए डंगों का निर्माण व पक्की नालियों का निर्माण करना बेहद जरूरी हो गया है। हालांकि वाहन चालाकों की समस्या को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने सड़क पर पत्थर व बजरी डालकर समस्या को कम करने की कोशिश की है। इसके बावजूद भी सड़क बेहद खस्ताहाल स्थिति में हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धिरड़ पंचायत के प्रधान सुरेंद्र कुमार, पपलाह पंचायत प्रधान अंकुश सैनी, कक्कड़ पंचायत प्रधान विनोद कुमार व अन्य ने कहा कि सड़क पूरी तरह से खराब हो चुकी है। इस पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने बरसात खत्म होते ही सड़क की खराब दशा को सुधारने की मांग की है।
कोट्स
11 में से 6 किलोमीटर सड़क पूरी तरह से खराब हो चुकी है। सड़क के किनारे डंगे लगाने और नालियों के निर्माण के लिए करीब 3 करोड़ रुपये का प्राकलन तैयार किया जा रहा है।

-प्रवीण कुमार, कनिष्ठ अभियंता, पीडब्ल्यूडी मंडल, भोरंज

बरसात के मौसम में सड़क को काफी नुकसान हुआ है। सड़क फिर से एफडीआर तकनीक से तैयार करनी पड़ेगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग से अतिरिक्त बजट की मांग की गई है।
-वसीम खान, प्रोजेक्ट मेनेजर, बस्सी-तताहर सड़क निर्माण कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed