फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bassi-Tarkwadi road is in bad condition, people are in distress

Hamirpur (Himachal) News: बस्सी-तरक्वाड़ी सड़क खस्ताहाल, लोग बेहाल

Fri, 28 Feb 2025 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 28 Feb 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भोरंज(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत बस्सी-तरक्वाड़ी संपर्क सड़क की हालत खस्ताहाल बनी हुई है। डेढ़ किलोमीटर सड़क पर जगह-जगह गड्ढ़े पड़े हुए हैं, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हालात ऐसे हैं कि सम्मू गांव के पास मोड़ पर सड़क पूरी तरह टूट गई है, लेकिन विभागीय अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। स्थानीय लोगों में राकेश, संदीप, सोनिया, सुमित, राजेश, प्रदीप आदि ने कहा कि पिछले एक वर्ष से सड़क की हालत खस्ताहाल बनी हुई है। बार-बार मांग करने के बाद भी विभाग की ओर से सड़क की मरम्मत नहीं करवाई जा रही है, जिसका खामियाजा राहगीरों और वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान अकसर ताल के पास सड़क पर पानी भरा रहता है। सड़क पर कभी भी कोई हादसा हो सकता है। उन्होंने विभाग से सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed