फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Banks should focus on 5 areas to increase loan allocation: DC

ऋण आवंटन बढ़ाने के लिए 5 क्षेत्रों पर फोकस करें बैंक : डीसी

Fri, 30 Aug 2024 06:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 06:13 PM IST
विज्ञापन
जिलास्तरीय समीक्षा समिति एवं बैंक सलाहकार समिति की बैठक में दिए निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिलास्तरीय समीक्षा समिति एवं बैंक सलाहकार समिति की बैठक शुक्रवार को हमीर भवन में उपायुक्त अमरजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें वर्ष 2024-25 की वार्षिक ऋण योजना की पहली तिमाही की उपलब्धियों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।

उपायुक्त ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए जिले में 2097.7 करोड़ रुपये के ऋण आवंटन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और पहली तिमाही में 760.59 करोड़ रुपये के ऋण आवंटित किए गए, जो वार्षिक लक्ष्य का 36.26 प्रतिशत है। जिले में पहली तिमाही के दौरान सभी बैंकों की कुल जमा राशि 14804.26 करोड़ रुपये रही, जबकि ऋण की राशि 3434.64 करोड़ रुपये रही। इस दौरान जिले का ऋण-जमा अनुपात यानी सीडी अनुपात 23.20 प्रतिशत रहा। उपायुक्त ने कहा कि जिले के सीडी अनुपात में काफी सुधार की आवश्यकता है। इसमें सुधार के लिए सभी बैंक अधिकारी ऋण आवंटन में तेजी लाएं तथा आम लोगों को बैंकों से ऋण लेने के लिए प्रेरित करें। हमीरपुर में हाउस लोन, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना, विश्वकर्मा योजना, शिक्षा ऋण और पीएम सूर्या घर योजना में ऋण आवंटन की काफी अच्छी संभावनाएं हैं। सभी बैंक इन पांच क्षेत्रों पर विशेष रूप से फोकस करें। उपायुक्त ने कहा कि एग्रीकल्चर इनफ्रास्ट्रक्चर फंड के अंतर्गत भी किसानों एवं किसान समूहों को बड़े पैमाने पर लाभान्वित किया जा सकता है।
विज्ञापन


जिले में पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी किसानों की संख्या लगभग 58,568 है, जबकि केसीसी धारकों की संख्या 42,499 है। सभी बैंक शाखाएं अपने-अपने क्षेत्रों के सभी किसानों को प्राथमिकता के आधार पर केसीसी प्रदान करें। एनआरएलएम के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों को भी अधिक से अधिक ऋण दें। एनयूएलएम, पीएम-स्वनिधि, महिला विकास निगम, पीएम रोजगार सृजन कार्यक्रम और मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के ऋण आवंटन में भी अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। उपायुक्त ने इन योजनाओं से संबंधित विभागों को सब्सिडी की राशि भी तुरंत जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में फसल बीमा योजना, सामाजिक पेंशन योजनाओं, अन्य बैंकिंग योजनाओं और पीएनबी आरसेटी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा भी की गई। उपायुक्त ने कहा कि इन सभी योजनाओं का बैंक शाखा स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन






आरबीआई क्विज में जीत सकते हैं लाखों के इनाम
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की स्थापना के 90 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर स्नातक स्तर के विद्यार्थियों के लिए एक क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके विजेताओं के लिए लाखों रुपये के पुरस्कार रखे गए हैं। राष्ट्रीय स्तर पर पहला पुरस्कार 10 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 8 लाख रुपये और तृतीय पुरस्कार 6 लाख रुपये का होगा। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में यह क्विज ऑनलाइन माध्यम से होगी। इसके बाद राज्य स्तर और जोनल स्तर पर भी यह प्रतियोगिता होगी, जहां विजेताओं को नकद पुरस्कार मिलेंगे। अंतिम चरण में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता करवाई जाएगी। प्रतियोगिता का विवरण आरबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध है। उपायुक्त ने जिला के सभी कालेजों के प्रधानाचार्यों से आग्रह किया है कि वे इस प्रतियोगिता में अपने-अपने संस्थानों के विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed