फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bank employees union threats to hunger strike if demands not fulfilled

मांगें न मानीं तो सांसदों के घरों के बाहर करेंगे आमरण अनशन : संघ

Mon, 20 Feb 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 20 Feb 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक कर्मचारी और अधिकारी संघ के अध्यक्ष श्याम सिंह ने पत्रकार वार्ता में कहा कि बैंक प्रबंधन कर्मचारियों का बड़े पैमाने पर उत्पीड़न कर रहा है। इससे संघ सदस्यों में भारी रोष है। संघ ने बैंक प्रबंधन को बैंक नियमों की अवहेलना बंद करने की मांग उठाई है।

विज्ञापन


साथ ही संगठन के सभी पदाधिकारियों को जारी किए आरोप पत्र और दंडात्मक कार्रवाई को तुरंत खत्म करने की मांग उठाई है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि सफाई कर्मचारियों के रिक्त 250 पदों को जल्द भरा जाए। परिवीक्षाधीन अधिकारियों को प्रबंधक या प्रभारी नियुक्त करना बंद किया जाए। बैंक में 500 से अधिक रिक्त पड़े विभिन्न कर्मचारियों, अधिकारियों के पदों को जल्द भरा जाए।
विज्ञापन


अधिकारियों को आवास, पेंशन सुविधा, मेडिकल सुविधा और नकद भत्ता हरियाणा की तर्ज पर दिया जाए। बैंक में संघ के लिए अलग से कार्यालय स्थापित किया जाए। नोटबंदी के दौरान किए अतिरिक्त कार्य के लिए कर्मचारियों को ओवरटाइम भत्ता दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नॉन परफॉर्मिंग असेट्स की सरकार किसी बाहरी ऐजेंसी से जांच करवाए। 29 और 30 सितंबर 2016 के 200 करोड़ के लेनदेन की उच्च स्तरीय जांच आदि मांगें शामिल हैं। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री मंगत राम नेगी ने कहा कि मजदूर संघ की सभी 132 यूनियनें इन मांगों को पूरा करवाने के लिए ग्रामीण बैंक संघ के साथ हैं।

उन्होंने कहा कि इन मांगों पूरा करवाने के लिए छह मार्च 2017 को बैंक निदेशकों और प्रदेश के सभी सांसदों को ज्ञापन दिए जाएंगे। ज्ञापन में बैंक अध्यक्ष को हटाने की मांग भी की जाएगी।


उन्होंने कहा कि अगर सरकार ग्रामीण बैंक संघ की मांगों को पूरा नहीं करती है तो 20 मार्च को प्रदेश के सांसदों शांता कुमार, वीरेंद्र कश्यप, अनुराग ठाकुर, राम स्वरूप और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के गृह आवास के बाहर कर्मचारी आमरण अनशन शुरू करेंगे। 31 मार्च को संघ हड़ताल करेगा। उसके बाद भी अगर मांगें पूरी न हुईं तो हड़ताल के दिन बढ़ सकते हैं।

इस दौरान ऑल इंडिया ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ के महासचिव डीसी शर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed