{"_id":"61d1e7799dc444762f01749e","slug":"bank-cashier-who-grabbed-money-from-customers-account-on-five-day-remand-hamirpur-hp-news-sml3954862142","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहकों के खाते से रुपये हड़पने वाला बैंक कैशियर पांच दिन की रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राहकों के खाते से रुपये हड़पने वाला बैंक कैशियर पांच दिन की रिमांड पर
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। पंजाब नेशनल बैंक शाखा समीरपुर के कोषाध्यक्ष की जमानत रद्द हो गई है। अदालत ने उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। शाखा प्रबंधक ने 30 नवंबर को पुलिस चौकी अवाहदेवी में कैशियर के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसने विभिन्न खाता धारकों के खाते से 9 लाख 73 हजार रुपये उड़ा लिए हैं। शिकायत के अनुसार कैशियर ने 11 अक्तूबर 2021 से 17 नवंबर 2021 तक विभिन्न खातों से 9.73 लाख रुपये की निकासी स्वयं ही कर ली।
शिकायत होने के तुरंत बाद आरोपी ने जमानत ले ली थी और बैंक ने आरोपी को निलंबित कर दिया है। पुलिस बैंक रिकॉर्ड को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है। एक जनवरी को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां आरोपी की जमानत को रद्द कर दिया गया और आरोपी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। अवाहदेवी पुलिस चौकी के प्रभारी ज्ञान चंद ने बताया कि वह मामले की छानबीन कर रहे है तथा आरोपी की जमानत रद्द हो गई है और उन्होंने उसे गिरफ्तार कर लिया है।