फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bani Panchayat's youth dies after consuming poisonous substance

बणी पंचायत के युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत

Tue, 17 May 2022 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bani Panchayat's youth dies after consuming poisonous substance
Bani Panchayat's youth dies after consuming poisonous substance
बड़सर (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत ग्राम पंचायत बणी के तुखाणी गांव में एक युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। छानबीन जारी है। वहीं, मृतक के परिजनों ने बहू और उसकी मां पर उनके बेटे को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। सोमवार सुबह अभिषेक पुत्र पवन कुमार अपनी पत्नी के साथ घर के एक कमरे में बैठा था। घर के अन्य सदस्य रोजमर्रा के कामों में व्यस्त थे। करीब 9:30 बजे अभिषेक चीखने चिल्लाने लगा और घर के आंगन में आकर उसने उल्टी कर दी। ऐसा देख परिजन भी अभिषेक के पास पहुंच गए और उसको बड़सर सिविल अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

यहां लाते समय बीच रास्ते में युवक की मौत हो गई। युवक की आठ माह पूर्व ही अंतरजातीय शादी हुई थी और उसकी पत्नी गर्भवती है। मृतक के पिता पवन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि बहू ने अपनी मां के कहने पर उनके बेटे को साजिश के तहत मारा है। इसके बाद वह अपनी मां के साथ गाड़ी में वहां से चली गई। इस बारे में पुलिस थाना बड़सर के प्रभारी मस्तराम नाइक का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस छानबीन कर रही है। मौत की वजह अभी जांच का विषय है।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी और सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मकद्दमा दर्ज किया गया है। पुलिस छानबीन कर रही है। अभिषेक का आठ माह पहले ही अंतरजातीय प्रेम विवाह हुआ था। वह बद्दी में एक निजी कंपनी में कार्य करता था, लेकिन कुछ समय से घर पर ही था। दोनों में कोई बड़ा विवाद इससे पहले नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed