{"_id":"5f46a2798ebc3e3d0713eee1","slug":"bampanthy-oppose-state-and-centrel-govt-hamirpur-hp-news-sml3429966139","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में गरजे वामपंथी संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में गरजे वामपंथी संगठन
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर (हि. प्र.) फटाफट
गांधी चौक हमीरपुर पर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते डीवाईएफआई और लेफ्ट संगठनों के कार्यकर्ता
- फोटो : Hamirpur-HP
Link Copied
हमीरपुर/भोरंज। सीपीएम और वामपंथी संगठनों सीटू, नौजवान सभा, एसएफआई ने राज्य इकाई के आह्वान पर बुधवार को जिला मुख्यालय के गांधी चौक पर रैली निकालकर और सभा करके केंद्र सरकार व राज्य सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन को सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कश्मीर, सीपीएम के जिला सचिव जोगिंद्र कुमार, नौजवान सभा के राज्य अध्यक्ष अनिल मनकोटिया, सीटू नेता सुरेश राठौड़, रंजन शर्मा ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जिस गैर जिम्मेदाराना और बिना तैयारी से लॉकडाउन किया, उससे देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई। 14 करोड़ लोगों को रोजगार से हाथ धोना पड़ा। हालात ये हैं कि लोग भुखमरी और रोजगार छूटने पर आत्महत्या करने को मजबूर हो गए हैं। मोदी सरकार देश के संसाधनों को निजी हाथों में बेच रही है। डीजल, पेट्रोल, गैस की कीमतें आसमान छूने लगी हैं।
विज्ञापन
राज्य की जयराम सरकार ने बस किराये में 25 फीसदी बढ़ोतरी करके जनता पर कुठाराघात किया। सीपीएम और वामपंथी संगठनों ने सरकार से मांग की है कि बेरोजगारी को ध्यान में रखते हुए मनरेगा में 120 दिन का काम और 400 रुपये का दाम सुनिश्चित किया जाए। 25 फीसदी बस किराया वृद्धि वापस ली जाए। सभी बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया जाए। बिजली, पानी का निजीकरण बंद किया जाए। श्रम और किसानों से जुड़े कानूनों में किए जा रहे संशोधनों को वापस लिया जाए। सार्वजनिक संपत्तियों को बेचना बंद किया जाए। जेल में बंद राजनीतिक लोगों को रिहा किया जाए व झूठे मुकदमे वापस लिए जाएं। इसी कड़ी में कम्युनिस्ट पार्टी और वामपंथी संगठन नौजवान सभा, सीटू ने भोरंज में भी रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्य सचिव मंडल सदस्य डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर और सीटू जिला संयुक्त सचिव सुरेश कुमार राठौर ने धरने में लोगों को संबोधित किया और कहा कि 26 अगस्त को सीपीएम और वामपंथी संगठन हमीरपुर में प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।