फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Badheda School defeated Bijhar in badminton competition

Hamirpur (Himachal) News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में बढ़ेड़ा स्कूल ने बिझड़ी को हराया

Sun, 24 Sep 2023 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 24 Sep 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी में आयोजित चार दिवसीय अंडर-14 छात्रा जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। समापन पर हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के समन्वयक अतुल कड़ोहता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कबड्डी, खो-खो, हॉकी, बैडमिंटन, बास्केटबाल और अन्य खेलों में विजेता स्कूलों की टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


बैडमिंटन में बढ़ेडा स्कूल विजेता, बिझड़ी स्कूल उपविजेता, वॉलीबाल में धिरवीं स्कूल विजेता और धनेटा स्कूल उपविजेता, खो-खो प्रतियोगिता में हमीरपुर स्कूल विजेता, टौणी देवी स्कूल की टीम उपविजेता, बास्केटबाल में परोल स्कूल विजेता, भूंपल उपविजेता रहा। कबड्डी में बड़सर स्कूल विजेता और कुठेड़ा स्कूल उपविजेता रहा। प्रतियोगिता में विजेता, उपविजेता टीमों की खिलाड़ी छात्राएं राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंगी। प्रतियोगिता के समापन पर प्रधानाचार्य डॉ. राजगीर, कांग्रेस सेवा दल के ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस नेता सुरेंद्र जरियाल, हमीरपुर एडीपीओ प्रारंभिक करतार सिंह, खेलकूद प्रतियोगिता के समन्वयक कश्मीर सिंह, सहायक समन्वयक अशोक शर्मा, संजीव कुमार, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed