फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bad condition of public toilet in Barin Panchayat

Hamirpur (Himachal) News: बारीं पंचायत में सार्वजनिक शौचालय की हालत खराब

Sat, 21 Sep 2024 07:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 07:46 PM IST
विज्ञापन
गंदगी होने के चलते सार्वजनिक शौचालय का इस्तेमाल करने से परहेज करते हैं लोग
विज्ञापन


रखरखाव का जिम्मा एक-दूसरे पर थोप रहा व्यापार मंडल और पंचायत

पंचायत, व्यापार मंडल और मंदिर कमेटी के सदस्यों की जल्द होगी बैठक : वैशाली

संवाद न्यूज एजेंसी

टौणी देवी (हमीरपुर)। जहां एक ओर सरकार संपूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत प्रदेश, जिला व पंचायत को स्वच्छ बनाने का हर संभव प्रयास कर रहीं है, वहीं कुछ पंचायतें ऐसी हैं जहां संंपूर्ण स्वच्छता अभियान सफल नहीं हो रहा है। जिला हमीरपुर के ब्लॉक बमसन की बारीं पंचायत में लोक निर्माण विभाग कार्यालय के पास सार्वजनिक शौचालय हैं लेकिन हालत इतनी खराब है कि आते जाते राहगीर व स्थानीय लोग गंदगी से परेशान हैं। स्थानीय दुकानदारों सहित यात्रियों को खुले में शौचालय जाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। खासकर महिलाएं सबसे ज्यादा दिक्कत महसूस करती हैं। पंचायत अपना पल्ला झाड़कर व्यापार मंडल पर अपनी बात थोप रही है। व्यापार मंडल पंचायत को जिम्मा संभालने की बात कर रहा है। सार्वजनिक शौचालय में पिछले लगभग 6 वर्ष से गंदगी का आलम बना हुआ है। अब उसके भवन की हालत खराब होने लगी है। अगर जल्द ही भवन की कोई सुध नहीं ली गई तो यह भवन जर्जर होकर गिर जाएगा। इस बारे में पंचायत प्रधान बारीं रविंद्र ठाकुर ने बताया कि कई वर्ष पहले व्यापार मंडल को सार्वजनिक शौचालय की जिम्मेदारी सौंपी थी। वहीं विकास खंड अधिकारी वैशाली शर्मा का कहना है कि अभी कुछ दिन पहले ही मैंने कार्यभार संभाला है। सार्वजनिक शौचालय को 2012 में बनाया गया था। उसके बाद व्यापार मंडल को इसके रखरखाव का जिम्मा सौंपा गया था। उसके बाद 31 अगस्त 2015 को व्यापार मंडल ने रखरखाव की जिम्मेदारी छोड़ दी थी। उसके बाद टौणीदेवी माता मंदिर कमेटी को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने कहा कि जल्द ही पंचायत, व्यापार मंडल और मंदिर कमेटी के सदस्यों को बैठक के लिए बुलाया जाएगा। बैठक के बाद निर्णय लिया जाएगा कि सार्वजनिक शौचालय के रख-रखाव की जिम्मेदारी किसको सौंपी जाएगी।



-सार्वजनिक शौचालय की सुविधा नहीं मिलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय और आसपास के लोग रोजाना दैनिक कार्यों के लिए यहां आते हैं। ऐसे में यात्रियों खासकर महिलाओं को काफी दिक्कतें आती हैं। -मदन लाल, उपप्रधान टपरे पंचायत
विज्ञापन


-जब इस सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करवाया गया था तो इसके रखरखाव की जिम्मेवारी पंचायत की थी। पंचायत को व्यापार मंडल पर जिम्मेवारी नहीं थोपनी चाहिए थी।-सरवन चौहान, पूर्व पंचायत प्रधान बांरी व मंदिर कमेटी प्रधान टौणी देवी
विज्ञापन
विज्ञापन


-लोक निर्माण विभाग कार्यालय के पास बने सार्वजनिक शौचालय का प्रयोग तो होता है लेकिन वहां पर काफी गंदगी है। 2 साल पहले खुद उन्होंने अपने जेब से पैसे खर्च कर शौचालय को साफ करवाया था। पंचायत को उचित कदम उठाने चाहिए। पंचायत के पास बजट का प्रावधान होता है।-अमरदीप राणा, महासचिव, व्यापार मंडल


-सार्वजनिक शौचालय में काफी समय से गंदगी और बदबू का आलम बना हुआ है। प्रशासन को जल्द इस शौचालय की दशा को सुधारना चाहिए ताकि लोग इसका प्रयोग कर सके।-विपिन गुप्ता, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed