फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   baby child given birth certificate for home

अब बेटियों को घर द्वार पर मिलेंगे जन्म प्रमाण पत्र

Wed, 11 May 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 11 May 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन

अब बेटियों को घर-द्वार पर ही जन्म प्रमाण पत्र मिलेगा। पंचायत स्तर पर हर माह 11 तारीख को आयोजित किए जाने वाले बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम में जन्म प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। समेकित बाल विकास कार्यक्रम के अधिकारी जन्म प्रमाण पत्र परिजनों तक पहुंचाएंगे। बुधवार को हमीरपुर की डुग्घा पंचायत में जिला स्तरीय बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त मदन चौहान ने की। उन्होंने विधिवत रूप से बेटियों को जन्म प्रमाण पत्र वितरित करने की कड़ी का शुभारंभ किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमीरपुर को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में शामिल किया गया है। जिला में महिलाओं का लिंगानुपात 913 है जोकि पहले 887 था। हमीरपुर में लिंगानुपात में असमानता को खत्म करने के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ ही सभी लोगों का सहयोग जरूरी है। इसके लिए जिला भर में जागरूकता अभियान आरंभ किए जा रहे हैं। हर माह की 11 तारीख को पंचायत स्तर पर बेटी जन्मोत्सव समारोह आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर टास्क फोर्स का गठन भी किया जाएगा जिसमें एडीसी समन्वयक के रूप में कार्य करेंगे। स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समेकित बाल विकास परियोजना तथा पुलिस विभाग में नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए जाएंगे। स्कूलों में भी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अल्ट्रासाउंड मशीनों तथा निजी स्वास्थ्य केंद्रों का नियमित निरीक्षण होगा जिससे कन्या भ्रूण हत्या पर अंकुश लग सके। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी वंदना चौहान, उपनिदेशक डीआरडीए डा. निपुण जिंदल, पंचायत प्रधान रविंद्र पटियाल सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त मदन चौहान ने कहा कि डुघा पंचायत में लिंगानुपात में काफी सुधार हुआ है। जनवरी से लेकर अप्रैल तक इस पंचायत में लड़कियों तथा लड़कों का अनुपात बराबर रहा है। अनुपात को बरकरार रखने के लिए सभी लोगों का सहयोग जरूरी है। साथ ही उपायुक्त मदन चौहान ने स्थानीय पंचायत प्रधान रविंद्र पटियाल द्वारा बेटियों के जन्म पर एक हजार की एफडी करवाने के प्रयासों की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed