फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BA team beat BCA by 21 runs

Hamirpur (Himachal) News: बीए के टीम ने बीसीए को 21 रन से हराया

Wed, 25 Feb 2026 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 25 Feb 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय भोरंज में अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. विजय ठाकुर ने किया। इस दौरान बीए की टीम ने बीसीए की टीम को 21 रन से पराजित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विजय ठाकुर ने खिलाड़ियों से खेल भावना, अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा के विकास के साथ-साथ आपसी सौहार्द और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को भी प्रोत्साहित करती है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला बीए तथा बीसीए (प्रथम सेमेस्टर) की टीमों के मध्य खेला गया। बीए की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित दस ओवर में 141 रन का स्कोर बनाया। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीसीए की टीम 75 रन ही बना सकी और 21 रन से मुकाबला हार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीए की टीम के खिलाड़ी बंटी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट झटके और उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुने गए। दूसरे मुकाबले में बीएससी की टीम ने बीसीए (द्वितीय सेमेस्टर) की टीम को पराजित किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed