{"_id":"6102ef808ebc3e586e4b76ae","slug":"ayurvedic-doctor-selling-drugs-in-patlandar-hamirpur-hp-news-sml3786032141","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटलांदर में नशीली दवाइयां बेचता धरा आयुर्वेदिक चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटलांदर में नशीली दवाइयां बेचता धरा आयुर्वेदिक चिकित्सक
विज्ञापन
पटलांदर में पकड़ी गई नशीली दवाइयों पर चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई करते ड्रग इंस्पेक्टर व पुलिस।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। उपमंडल सुजानपुर के पटलांदर कस्बे में स्वास्थ्य विभाग ने नशीली और प्रतिबंधित दवाइयां बेचते हुए एक आयुष चिकित्सक को पकड़ा है। विभाग के ड्रग निरीक्षक ने दबिश के दौरान इस चिकित्सक के निजी क्लीनिक से नशीली और प्रतिबंधित 14 तरह की दवाइयों की खेप बरामद की है। इन 14 तरह की दवाइयों में कइयों के एक सौ तो कइयों के तीन सौ पैकेट बरामद हुए हैं। विभाग ने आरोपी चिकित्सक को नोटिस जारी कर रिपोर्ट तैयार कर दी है। जिसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। न्यायालय से आदेश मिलने और चिकित्सक की ओर से नोटिस का जवाब देने के बाद स्वास्थ्य विभाग इस पर आगामी कार्रवाई करेगा।
स्वास्थ्य विभाग के ड्रग निरीक्षक को शिकायत मिली थी कि पटलांदर में निजी क्लीनिक चलाने वाला आयुष चिकित्सक नशीली दवाइयां बेचता है। इस पर ड्रग निरीक्षक ने वीरवार सुबह सुजानपुर पुलिस की सहायता से क्लीनिक पर दबिश दी। इस दौरान अल्प्राजोल्म समेत 14 तरह की नशीली व प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की गई हैं।
ड्रग निरीक्षक ने मौके पर कार्रवाई करते हुए इन दवाइयों को कब्जे में लिया और संबंधित चिकित्सक को नोटिस जारी किया है। ड्रग निरीक्षक दिनेश गौतम ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली थी कि यह व्यक्ति नशीली दवाइयां बेचता है। जिस पर पुलिस की सहायता से उसके क्लीनिक का निरीक्षण किया गया तो वहां से 14 तरह की प्रतिबंधित व नशीली दवाइयां बरामद की गई हैं। मामले की रिपोर्ट बनाकर कोर्ट में दी जा रही है। न्यायालय के आदेश के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।