फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Ayurvedic doctor selling drugs in Patlandar

पटलांदर में नशीली दवाइयां बेचता धरा आयुर्वेदिक चिकित्सक

Thu, 29 Jul 2021 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Ayurvedic doctor selling drugs in Patlandar
पटलांदर में पकड़ी गई नशीली दवाइयों पर चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई करते ड्रग इंस्पेक्टर व पुलिस। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। उपमंडल सुजानपुर के पटलांदर कस्बे में स्वास्थ्य विभाग ने नशीली और प्रतिबंधित दवाइयां बेचते हुए एक आयुष चिकित्सक को पकड़ा है। विभाग के ड्रग निरीक्षक ने दबिश के दौरान इस चिकित्सक के निजी क्लीनिक से नशीली और प्रतिबंधित 14 तरह की दवाइयों की खेप बरामद की है। इन 14 तरह की दवाइयों में कइयों के एक सौ तो कइयों के तीन सौ पैकेट बरामद हुए हैं। विभाग ने आरोपी चिकित्सक को नोटिस जारी कर रिपोर्ट तैयार कर दी है। जिसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। न्यायालय से आदेश मिलने और चिकित्सक की ओर से नोटिस का जवाब देने के बाद स्वास्थ्य विभाग इस पर आगामी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के ड्रग निरीक्षक को शिकायत मिली थी कि पटलांदर में निजी क्लीनिक चलाने वाला आयुष चिकित्सक नशीली दवाइयां बेचता है। इस पर ड्रग निरीक्षक ने वीरवार सुबह सुजानपुर पुलिस की सहायता से क्लीनिक पर दबिश दी। इस दौरान अल्प्राजोल्म समेत 14 तरह की नशीली व प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की गई हैं।
विज्ञापन

ड्रग निरीक्षक ने मौके पर कार्रवाई करते हुए इन दवाइयों को कब्जे में लिया और संबंधित चिकित्सक को नोटिस जारी किया है। ड्रग निरीक्षक दिनेश गौतम ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली थी कि यह व्यक्ति नशीली दवाइयां बेचता है। जिस पर पुलिस की सहायता से उसके क्लीनिक का निरीक्षण किया गया तो वहां से 14 तरह की प्रतिबंधित व नशीली दवाइयां बरामद की गई हैं। मामले की रिपोर्ट बनाकर कोर्ट में दी जा रही है। न्यायालय के आदेश के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed