{"_id":"696a914ef5afc5d42f03b689","slug":"avahdevi-to-chandigarh-bus-service-stuck-in-paperwork-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-180356-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अवाहदेवी से चंडीगढ़ बस सेवा \nकागजी औपचारिकताओं में उलझी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अवाहदेवी से चंडीगढ़ बस सेवा कागजी औपचारिकताओं में उलझी
Sat, 17 Jan 2026 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अवाहदेवी (हमीरपुर)। कागजी औपचारिकताओं में अवाहदेवी-चंडीगढ़ बस सेवा उलझ गई है। नतीजन अभी तक सीधी बस सुविधा से यात्री महरूम हैं। यात्रियों को चंडीगढ़ के लिए बस लेने के लिए हमीरपुर तक आना पड़ता है।
छह जनवरी को भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर इस बस का औपचारिक शुभारंभ किया था। लोगों को उम्मीद थी कि बस नियमित रूप से चलेगी, लेकिन वास्तविकता यह है कि आज तक बस सेवा धरातल पर शुरू नहीं हो सकी है। सुबह के समय अवाहदेवी-चंडीगढ़ बस सेवा की लंबे समय से मांग की जा रही थी।
लोगों की मांग के आधार पर बस सेवा शुरू करने के लिए इस बस को हरी झंडी दी गई। घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर इस सेवा का काफी प्रचार हुआ। लोगों को उम्मीद थी कि बस नियमित रूप से चल पड़ी है। इसी भरोसे में कई यात्री रोज सुबह 5:00 बजे कड़ाके की ठंड में अवाहदेवी से लेकर बस्सी बस स्टैंड तक बस का इंतजार करते हैं, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगती है। लोगों ने एचआरटीसी निगम प्रबंधन से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द इस बस सेवा को शुरू किया जाए।