फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Attendants did not get stools to sit in the emergency ward

Hamirpur (Himachal) News: आपातकालीन वार्ड में तीमारदारों को बैठने के लिए नहीं मिले स्टूल

Wed, 10 Apr 2024 04:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 04:57 PM IST
विज्ञापन
मरीजों के साथ आए तीमारदारों को हो रही खासी दिक्कत
विज्ञापन


मरीज के साथ बिस्तर पर ही बैठ रहे हैं तीमारदार, बाहर खड़े होकर भी कर रहे इंतजार

डॉ. राधाकृष्णन मेेडिकल कॉलेज हमीरपुर में आपातकाल वार्ड में है 15 बिस्तरों की सुविधा

आपातकाल में मरीज के साथ बैठने के लिए उपलब्ध करवाया जाता है तीमारदार को स्टूल

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में आपातकालीन वार्ड में मरीजों के साथ आए तीमारदारों को बैठने के लिए स्टूल उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। इससे उन्हें खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मरीज के साथ एक व्यक्ति का होना आवश्यक है ताकि मरीज को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े लेकिन यहां आकर तीमारदारों की परेशानी बढ़ रही है। ऐसे में या तो यह तीमारदार खड़े रह रहे हैं या मरीज के साथ ही बिस्तर पर बैठ रहे हैं। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में आपातकालीन वार्ड में करीब 15 बिस्तर हैं।



जहां 24 घंटे मरीजों को सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है लेकिन मरीज के साथ आए लोगों को बैठने के लिए ही स्टूल तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। तीमारदारों सुरेश, वीरेंद्र, पुरुषोत्तम दास, अजय, पंकज आदि ने कहा कि मरीज के साथ एक व्यक्ति का रहना अति आवश्यक है। मरीज को किसी भी समय किसी भी चीज की आवश्यकता पड़ जाती है। तीमारदारों के लिए बैठने के लिए जगह न मिलने पर या तो वे वार्ड के बाहर बैठने के लिए मजबूर हैं या मरीज के साथ बिस्तर पर बैठ रहे हैं। उन्होंने हर वार्ड में मरीज के साथ एक व्यक्ति को बैठने के लिए स्टूल उपलब्ध करवाने की मांग की है। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि सभी वार्डों में मरीजों के लिए स्टूल लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed