{"_id":"6a04dc26eeeb0553fd0036dc","slug":"attempted-kidnapping-of-a-minor-in-dhatwal-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-193550-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: ढटवाल में नाबालिग के अपरहण की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: ढटवाल में नाबालिग के अपरहण की कोशिश
Thu, 14 May 2026 01:46 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 14 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत ढटवाल क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोर के कथित अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है। बच्चे के चिल्लाने और एक स्थानीय महिला द्वारा शोर मचाने पर स्कूटी सवार भाग गए।
नाबालिग के पिता ललित कुमार ने बताया कि उनका 15 वर्षीय बेटा गत शाम करीब 6:20 बजे घर से दवाई लेने के लिए बिहडू बाजार की तरफ गया था। जब वह वापस लौटा तो वह काफी डरा हुआ था। नाबालिग ने परिजनों को बताया कि रास्ते में एक स्कूटी पर सवार दो अज्ञात लोगों ने उसे जबरन खींचकर स्कूटी पर बैठाने का प्रयास किया।
जब बदमाशों ने उसे खींचने की कोशिश की, तो वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। इसी बीच पीछे से आ रही एक महिला ने भी शोर मचा दिया। पकड़े जाने के डर से दोनों स्कूटी सवार बच्चे को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
शिकायत के बाद परिजनों ने अपने स्तर पर भी आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक काली स्कूटी पर सवार संदिग्ध दो लोग बिझड़ी बाजार की तरफ जाते हुए दिखाई दिए हैं। जब सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे लोगों की फोटो दिखाई गई, तो लड़के ने तुरंत पहचान लिया।
वहीं, एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है। विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी गई है।