फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Attacked the person

बाल कटवाने को लेकर हुई बहस के बाद बार्बर ने युवक को उस्तरे से किया घायल

Mon, 30 Nov 2020 07:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। पुलिस सहायता कक्ष भोटा के तहत बाल कटवाने को लेकर हुई बहस के बाद बार्बर ने एक युवक के मुंह पर उस्तरे से हमला कर उसे घायल कर दिया। युवक की शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल का मेडिकल करवाया। वहीं बार्बर के खिलाफ हुुड़दंग मचाने का मामला दर्जकर उसे हिरासत में ले लिया है। मेडिकल में चोट हल्की निकली है। सोमवार सुबह भोटा बस अड़्डा के साथ मौजूद एक बार्बर की दुकान पर नाहलवीं निवासी आशीष बाल कटवाने आया। वह बाल कटवाने के लिए कुर्सी पर बैठा लेकिन बार्बर ने कहा कि पहले उसने किसी और के बाल काटने हैं। इसी बात को लेकर दोनों में बहस हो गई। हालांकि इसके बाद आशीष ने बाल कटवाए और वह वहां से चला गया। शाम के समय जब वह दोबारा भोटा बाजार आया तो बार्बर की दुकान के साथ लगते शौचालय में गया। इतने में बार्बर भी वहां आया और दोनों में झड़प हो गई। आशीष को उस्तरे से मुंह पर चोटें आई हैं। वहीं बार्बर नंद लाल ने कहा कि वह झड़प से खुद को बचा रहा था। इस कारण उसे हाथ में पकड़े उस्तरे से चोटें आ गई। पुलिस सहायता कक्ष भोटा प्रभारी अजायब सिंह ने कहा कि बार्बर के हुड़दंग मचाने का मामला दर्जकर उसे हिरासत में लिया है। घायल का मेडिकल करवाया गया जिसमें हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed