{"_id":"5f930e2e8ebc3e9bb80b9b26","slug":"assistant-succumbs-to-death-hamirpur-hp-news-sml349334680","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोटा में हाइवे पर पलटा ट्रक, सहायक की दबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोटा में हाइवे पर पलटा ट्रक, सहायक की दबने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोटा(हमीरपुर)। पुलिस सहायता कक्ष भोटा के स्थानीय कस्बा में हाईवे पर एक ट्रक पलटने से उसमें सवार सहायक की नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल करवाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार राधा स्वामी अस्पताल चौक भोटा के पास वीरवार रात को हमीरपुर से दाड़लाघाट जा रहा एक ट्रक करीब डेढ़ बजे डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रक में सवार हेल्पर दुलेराम उम्र 71 साल पुत्र दुर्गा राम गांव तयासण डाकघर नम्होल तहसील और जिला बिलासपुर की नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। भोटा पुलिस सहायता कक्ष के प्रभारी अजायब सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। ट्रक ड्राइवर धर्म सिंह को हिरासत में लेकर मेडिकल करवाया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। उधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि इस चौक पर महीने में चार पांच दुर्घटनाएं हो जाती हैं। पहले भी इसी चौक पर दुर्घटना से चार मौतें हो चुकी हैं। यहां पर एक होमगार्ड जवान की तैनाती होती थी, तो वाहन चालक ओवर स्पीड पर नहीं चलते थे और दुर्घटनाएं कम होती थी। एक साल से यहां पर पुलिस जवान की तैनाती न होने के कारण ही दुर्घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। स्थानीय लोगों रमेश चंद, सुरेश कुमार, प्रकाश चंद, बली राम, राकेश चंद्र, संजीव कुमार का कहना है कि यहां पर स्थायी रूप से एक जवान की तैनाती की जाए, ताकि दुर्घटनाएं कम हो सकें।