फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Assignments of students of 2024 session will be submitted in September-October: Prof. Prakash

2024 सत्र के विद्यार्थियों के सत्रीय कार्य सितंबर-अक्तूबर में होंगे जमा : प्रो प्रकाश

Tue, 25 Jun 2024 05:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 05:50 PM IST
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के इग्नू अध्ययन केंद्र में किया विद्यार्थियों का मार्गदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के इग्नू अध्ययन केंद्र में मंगलवार को ऑनलाइन माध्यम से इंडक्शन मीटिंग की गई। इसकी अध्यक्षता इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. प्रकाश ठाकुर ने की। उन्होंने बताया कि जनवरी 2024 सत्र में जिन विद्यार्थियों ने इग्नू में विभिन्न सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्राप्त किया है उन सभी के मार्गदर्शन के लिए यह परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। समन्वयक डॉ. दिनेश शर्मा ने विद्यार्थियों को दूरवर्ती शिक्षा के माध्यम से इग्नू के अंतर्गत प्रदान की जा रही गुणात्मक उच्च शिक्षा से विस्तृत रूप में अवगत करवाया।


समन्वयक प्रो. प्रकाश ठाकुर ने विद्यार्थियों से उनके अध्ययन संबंधी जानकारी को साझा की। समन्वयक ने जनवरी 2024 सत्र के विद्यार्थियों को बताया कि उनके सत्रीय कार्य सितंबर-अक्तूबर में जमा होंगे। सत्रीय परीक्षा दिसंबर के लिए अक्तूबर-नवंबर में परीक्षा फार्म भरे जाएंगे तथा द्वितीय वर्ष के लिए पुन: पंजीकरण नवंबर-दिसंबर में होगा। विद्यार्थियों को अपना सत्रीय कार्य करने व जमा करवाने संबंधी और परीक्षाओं की तैयारी करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed