फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Ashwini Thakur nominated as coordinator of the migrant unit of Sarva Kalyankari Sanstha

Hamirpur (Himachal) News: अश्विनी ठाकुर सर्व कल्याणकारी संस्था की प्रवासी इकाई के संयोजक मनोनीत

Tue, 06 Aug 2024 08:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 06 Aug 2024 08:49 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। सर्व कल्याणकारी संस्था ने प्रवासी हिमाचलियों की समस्याओं का निराकरण करने और उनसे तालमेल बैठाने के लिए अश्विनी ठाकुर उर्फ बंटी को संस्था की प्रवासी इकाई का राष्ट्रीय संयोजक मनोनीत किया है। सुजानपुर की रंगड़ पंचायत के अश्विनी ठाकुर चंडीगढ़ में व्यवसाय करते हैं और लंबे समय से संस्था से जुड़े हैं।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में आयोजित बैठक में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक राणा ने उन्हें यह दायित्व सौंपा। मनोनीत राष्ट्रीय संयोजक अश्विनी ठाकुर ने कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसका वह पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। इस दौरान अभिषेक राणा ने कहा हिमाचल प्रदेश के बाहर विभिन्न राज्यों में बड़ी संख्या में प्रवासी हिमाचली बिजनेस या नौकरी के सिलसिले में रह रहे हैं। उन्हें संगठित करने और आपसी भाईचारा मजबूत करने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का निवारण करने में संस्था की प्रवासी इकाई महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
विज्ञापन

अभिषेक राणा ने कहा कि सितंबर में संस्था निशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करेगी। इसके लिए जल्द ही तिथि और स्थान तय किया जाएगा। इस शिविर में पीजीआई चंडीगढ़ के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम सेवाएं प्रदान करेगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक और संस्था के संस्थापक राजेंद्र राणा, यशपाल अग्रवाल, जसवंत सिंह व जितेंद्र शर्मा सहित संस्था के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed