फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Ashwagandha plants will grow in 200 houses in Mundkhar

Hamirpur (Himachal) News: मुंडखर में 200 घरों में उगेंगे अश्वगंधा के पौधे

Tue, 24 Sep 2024 05:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 05:10 PM IST
विज्ञापन
आयुष विभाग ग्रामीणों को निशुल्क वितरित करेगा अश्वगंधा के पौधे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। आयुष विभाग ग्रामीणों को निशुल्क अश्वगंधा के पौधों का वितरण कर रहा है। इसका मकसद स्वास्थ्य के साथ लोगों को आयुर्वेदिक के महत्व के प्रति जागरूक करना है। भोरंज उपमंडल हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर मुंडखर के माध्यम के ग्रामीणों को करीब 200 पौधे वितरित किए जा रहे हैं। पहली बार मिल रहे अश्वगंधा के पौधों से ग्रामीण खुश है। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के प्रभारी डॉ. विजेंद्र सिंह बैंस ने कहा कि लोगों को औषधीय पौधों के महत्व से जागरूक करने और निशुल्क स्वास्थ्य जांच के लिए तीन शिविर लगाए गए हैं। शिविर में ग्रामीणों के रक्त, बीपी व शुगर के करीब 120 लोगों की जांच की गई है। 80 फीसदी लोग स्वस्थ पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों में आयुर्वेदिक अर्थात आयुष पद्धति के प्रति अटूट विश्वास बना रहे, इसके लिए लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। इससे आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में रोगियों की संख्या में वृद्धि हो रही है। औषधीय पौधे लोगों की आय का जरिए बनें, इस उद्देश्य से अश्वगंधा के पौधे वितरित किए जा रहे हैं। बेकार पड़ी भूमि पर अधिक से अधिक औषधीय पौधे लगाकर अपनी आय का साधन बनाएं। आज बाजारों में अश्वगंधा की गोलियां बिक रही हैं लेकिन पेड़ के जरिये अश्वगंधा के पत्तों का इस्तेमाल करने से अनेकों बीमारियों जैसे डिमेंशिया, अल्जाइमर, स्वास्थ्य कमजोरी, प्रोस्टेट की समस्या और थकान से बचा जा सकता है। इस अवसर पर रत्न लाल, कविता देवी, उर्मिला देवी, विनोद कुमार, वीना देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed