फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Ashish of Nadaun College gets the award for best paper presentation in the national seminar.

Hamirpur (Himachal) News: नादौन कॉलेज के आशीष को राष्ट्रीय सेमिनार में बेस्ट पेपर प्रेजेंटेशन का अवार्ड

Sat, 23 Dec 2023 12:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। हाल ही में आयोजित सिद्धार्थ राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नादौन में गणित विभाग और भारतीय विज्ञान कांग्रेस एसोसिएशन शिमला चैप्टर की ओर से श्रीनिवास रामानुजन के 136वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय प्रांगण में नेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया । इसमें श्रीनिवास रामानुजन की उपलब्धियों का व्याख्यान किया गया। विद्यार्थियों के लिए एक गणितीय प्रश्न प्रतियोगिता भी करवाई गई। पेपर प्रेजेंटेशन में नादौन कॉलेज के आशीष को बेस्ट पेपर प्रेजेंटेशन अवार्ड से नवाजा गया है।
विज्ञापन


इसमें आशीष को फाउंडेशन कोर्स ऑफ मैथमेटिक्स बुक से नवाजा गया और स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र भी मुख्य अतिथि की तरफ से दिया गया। इसी तरह रोहित द्वितीय और तृतीय स्थान पर शिखा और तनवी रहे। पेपर प्रेजेंटेशन का आयोजन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से किया गया। कुल 18 विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया। इस प्रतियोगिता के लिए जज डॉ. केएल वर्मा, डीन साइंसेज कॅरिअर प्वाइंट यूनिवर्सिटी हमीरपुर, डॉ. संगीत पाठक श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज आनंदपुर साहिब पंजाब, डॉ. दिव्या शर्मा गणित विभाग गवर्नमेंट कॉलेज सुजानपुर तथा चेयरपर्सन डॉ. विक्रम कपिल गवर्नमेंट कॉलेज घुमारवीं और को चेयरपर्सन डॉ. जय चंद गवर्नमेंट कॉलेज बिलासपुर रहे। राजस्थान के दो कॉलेजों के 6 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन माध्यम से पेपर प्रेजेंटेशन में हिस्सा लिया और 12 विद्यार्थियों ने ऑफलाइन माध्यम से इसमें भाग लिया। प्रश्नोत्तरी में राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर प्रथम, द्वितीय स्थान पर राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर व तृतीय स्थान पर राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं रहा। मैथ्स ओलंपियाड में दौलतपुर महाविद्यालय के सारांश प्रथम, राजकीय महाविद्यालय नादौन के रोहित और सुजानपुर महाविद्यालय के अजय चौहान द्वितीय व नादौन के प्रशांत तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. जेएस धीमान रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार गौतम ने मुख्यातिथि को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इसके बाद मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में श्री निवास रामानुजन के जीवन पर प्रकाश डाला। सेमिनार में भारतीय विज्ञान कांग्रेस एसोसिएशन शिमला चैप्टर की समन्वयक प्रो. केके शर्मा ने अपना व्याख्यान दिया। सेमिनार में वशिष्ठ अतिथि के रूप में डॉ. केएल वर्मा, प्रो. नीरजा शर्मा रहे और आमंत्रित वक्ता के रूप में खालसा कॉलेज आनंदपुर साहब पंजाब के डॉ. संगीत पाठक एवं एनआईटी हमीरपुर से डॉ. रमेश कुमार वत्स ने अपना व्याख्यान दिया। मंच संचालन डॉ. सुनील शर्मा और डॉ. रितिका जम्वाल की ओर से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed