{"_id":"67801ca6028ea7107a040387","slug":"arun-dhumal-appeared-in-the-court-in-the-2017-protest-case-case-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-145473-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: वर्ष 2017 के प्रदर्शन मामले के केस में अरुण धूमल कोर्ट में पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: वर्ष 2017 के प्रदर्शन मामले के केस में अरुण धूमल कोर्ट में पेश
Fri, 10 Jan 2025 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर कोर्ट परिसर पेशी के बाद आईपीएल चेयरमैन अरूण धूमल एवं अन्य भाजपा नेता। संवाद।
हमीरपुर। वर्ष 2017 में कांग्रेस सरकार में मिनी सचिवालय हमीरपुर के गेट पर धरना-प्रदर्शन के केस में आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल समेत कई भाजपा नेता वीरवार को हमीरपुर अदालत में पेश हुए। आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल के अलावा भाजपा मंडल अध्यक्ष अभयवीर लवली, विजयपाल सोहारू, टेन सिंह सहित कई भाजपा नेता शामिल रहे।
साल 2017 में कांग्रेस की तत्त्कालीन वीरभद्र सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया गया था। प्रदर्शन करने वाले भाजपा नेताओं पर यह केस लंबे समय से चल रहा है। अदालत में इस मामले में नौ जनवरी को सुनवाई हुई। यह मामला करीब आठ साल पुराना है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के बैनर तले यह प्रदर्शन हुआ था। जब प्रशासन को ज्ञापन देने के लिए भाजपा नेता जा रहे थे, तो भीड़ उग्र हो गई और प्रशासन को सचिवालय के गेट तक बंद करने पड़े थे। काफी समय तक प्रदर्शनकारियों ने मिनी सचिवालय को घेरे रखा था, जिसके चलते कुछ प्रदर्शनकारियों पर केस दर्ज किए गए थे।
इस मामले में वीरवार को सीजेएम कोर्ट हमीरपुर में भाजपा के नेता पेश हुए। एक आरोपी अदालत में पेश नहीं हुआ। ऐसे में अब अगली सुनवाई 27 जनवरी को तय की गई है। हालांकि अब आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल को अदालत में पेश होने से राहत दी गई है। इस मामले में सरकार केस को वापस लेने का विचार कर रही है।