फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Appointment of 39 new community health officers in wellness centers

Hamirpur (Himachal) News: वेलनेस केंद्रों में 39 नए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की नियुक्ति

Thu, 07 Dec 2023 12:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर के स्वास्थ्य विभाग में 39 नए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नियुक्ति दे दी है। इससे लोगों को स्वास्थ्य शिविरों में और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। हेल्थ वेलनेस सेंटरों में इन अधिकारियों की तैनाती के नियुक्ति पत्र सभी कर्मचारी जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में आकर प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन


जिला हमीरपुर में अभी तक 152 हेल्थ वेलनेस सेंटर हैं। इनमें से 136 सेंटरों में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी तैनात कर दिए गए हैं। अब केवल 16 ही वेलनेस सेंटरों में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की तैनाती की जानी बाकी है। इससे पहले यह पद केवल एक साल से रिक्त चले हुए थे। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष्मान भारत योजना के तहत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के लिए तैनात किए गए हैं। इनका काम ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना रहेगा। यह गांवों में मरीजों का इलाज करेंगे और गर्भवती और शिशुओं को स्तनपान कराने वाली महिलाओं को उचित सलाह भी प्रदान करेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले स्वास्थ्य जांच शिविरों में जाकर लोगों के स्वास्थ्य के बारे में पूरी जानकारी भी इन अधिकारियों के पास रहेगी। इसके अलावा आवश्यकता पड़ने पर स्वास्थ्य से जुड़े उपचार मुहैया कराने का काम करते हैं। क्लीनिक या स्वास्थ्य केंद्र में जाने में असमर्थ रोगियों के घर का दौरा करना भी इनके कार्य में शामिल रहेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में पैदा हुए बच्चों के टीकाकरण और उनके स्वास्थ्य का पूरा ब्योरा इन अधिकारियों के पास रहेगा। इसके अलावा रोगियों को स्वास्थ्य सुविधाओं जैसे क्लीनिक बीमा इत्यादि के बारे में भी जानकारी प्रदान करना इनका कार्य रहेगा।
विज्ञापन

बाक्स

जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरके अग्निहोत्री ने बताया कि जिले में 39 नए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने नियुक्ति दे दी है। अब यह अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देंगे। लोगों के स्वास्थ्य से संबंधित शिविरों और वैक्सीनेशन इनके कार्य में प्रमुखता से शामिल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed