फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Apply for job abroad in District Employment Office

Hamirpur (Himachal) News: विदेश में नौकरी के लिए जिला रोजगार कार्यालय में करें आवेदन

Thu, 24 Oct 2024 05:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 05:59 PM IST
विज्ञापन
इंटरनेशनल रिक्रूटमेंट ईएफएस फैसिलिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड बंगलूरू देगी रोजगार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। विदेश में नौकरी के लिए जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में आवेदन किया जा सकता है। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इंटरनेशनल रिक्रूटमेंट ईएफएस फैसिलिटी सर्विस (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड बंगलूरू की ओर से विदेशी प्लेसमेंट के लिए दुबई में बाइक राइडर, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, सिविल सुपरवाइजर, सिविल कारपेंटर, सिविल हेल्पर, पेंटर, मेल टीम लीडर, फीमेल टीम लीडर, फीमेल क्लीनर, मेल क्लीनर, लिटिर पिकर, मशीन ऑपरेटर, रोड स्वीपर, बूम लिफ्ट ऑपरेटर, फसाड क्लीनर, लैंडस्केप सुपरवाइजर, लैंड स्किपिंग टीम लीडर, इरीगेशन तकनीशियन, गार्डनर, असिस्टेंट तकनीशियन, मेसन पेंटर, रेजिडेंट तकनीशियन फीमेल, सीनियर तकनीशियन, टीम लीडर इत्यादि पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इन पदों के लिए आयु 21 से 40 वर्ष तक रखी गई है। पात्र चयनित उम्मीदवारों को चिकित्सीय परीक्षा के लिए दिल्ली जाना होगा। उम्मीदवारों को अंग्रेजी भाषा में पढ़ने, लिखने तथा समझने का ज्ञान होना आवश्यक है। बाइक राइडर के पदों के लिए उम्मीदवारों के पास कम से कम तीन वर्ष पुराना लाइसेंस होना चाहिए। तकनीकी तथा गैर तकनीकी चयनित उम्मीदवारों को आवास सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


अधिक जानकारी के लिए आवेदक अपने नजदीकी रोजगार कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। इच्छुक पात्र आवेदक अपना बायोडाटा, पासपोर्ट की प्रति, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ तथा अन्य संबंधित दस्तावेज जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में अतिशीघ्र जमा करवाएं, ताकि विदेश में नौकरी के लिए इच्छुक पात्र बेरोजगार आवेदकों का साक्षात्कार करवाया जा सके। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed