{"_id":"6693e6ac2e6bb6cfec0aded7","slug":"application-process-for-state-level-teacher-award-started-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-131523-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: राज्यस्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: राज्यस्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
30 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं सरकारी स्कूलों के शिक्षक
जिलास्तर पर गठित कमेटी करेगी शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। राज्यस्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिलाभर से पात्र शिक्षक पुरस्कार के लिए 30 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। प्रारंभिक और उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों का चयन करने के लिए जिलास्तर की कमेटी का गठन कर लिया गया है। जिलास्तरीय कमेटी को प्रत्येक श्रेणी के पात्र शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच करके नियमानुसार शिक्षकों के दस्तावेज प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय स्तर पर गठित की गई कमेटी को 10 अगस्त तक प्रेषित करेगी। पात्र शिक्षकों को प्रदेश सरकार की ओर से पांच सितंबर को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। राज्यस्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए जिलाभर के सरकारी स्कूलों में कार्यरत सभी वर्गों के पात्र अध्यापक 30 जुलाई तक ऑफलाइन आवेदन संबंधित उपशिक्षा निदेशक को कर सकते हैं। वर्ष 2023 की भांति इस बार भी उच्च और प्रारंभिक शिक्षा से संबंधित सभी वर्गों के पात्र अध्यापकों के राज्य स्तरीय पुरस्कारों के मामलों का निपटारा जिला स्तर पर गठित की गई कमेटी करेगी। इस बारे में प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि राज्यस्तरीय शिक्षक अवार्ड के लिए सरकारी स्कूलों के शिक्षक 30 जुलाई तक ऑफलाइन आवेदन करना सुनिश्चित करें, ताकि जिला स्तरीय कमेटी पात्र शिक्षकों के नाम समय पर शिक्षा निदेशालय को भेज सकें।