फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Application for Anganwadi posts in Bhoranj till 11

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज में आंगनबाड़ी के पदों के लिए आवेदन 11 तक

Sun, 01 Sep 2024 04:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 04:40 PM IST
विज्ञापन
12 सितंबर को सुबह 11 बजे एसडीएम कार्यालय में लिए जाएंगे साक्षात्कार
विज्ञापन

23 आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों को भरने के 18 से 35 वर्ष तक रखी गई है आयु
संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज (हमीरपुर)। बाल विकास परियोजना भोरंज के अंतर्गत 23 आंगनबाड़ी केंद्रों में 23 खाली पदों को भरने के लिए पात्र महिलाओं से 11 सितंबर तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय भोरंज में सादे कागज पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 5 और सहायिका के 18 पद शामिल हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय के सांख्यिकीय सहायक सुनील कुमार ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र कक्कड़-एक, आंगनबाड़ी केंद्र बढ़ार लोअर, आंगनबाड़ी केंद्र द्रौंडला, आंगनबाड़ी केंद्र भ्याड़-दो और आंगनबाड़ी केंद्र खुराहल-दो में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक-एक पद भरा जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्र ठारा, मनोह, कनकरी, साहनवी, रमेहड़ा, बुठवीं अग्निहोत्री, पट्टा-दो, गरसाहड़-एक, हनोह-दो, पपलाह-दो, सधरयाण, तरक्वाड़ी-एक, मुंडखर तुलसी-एक, सम्मू-दो, जाड़, साहरवीं, लग और आंगनबाड़ी केंद्र जाहू बाजार में सहायिका का एक-एक पद भरा जाएगा।

आवेदक महिला की आयु 18 से 35 वर्ष तक और शैक्षणिक योग्यता कम से कम बारहवीं पास होनी चाहिए। उसका नाम संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र के परिवार सर्वेक्षण रजिस्टर में दर्ज होना चाहिए। अभ्यर्थी के परिवार की समस्त स्रोतों से वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक न हो तथा उसका आय प्रमाण पत्र कार्यकारी दंडाधिकारी की ओर जारी किया गया हो। अगर कोई आंगनबाड़ी सहायिका कार्यकर्ता के पद के लिए आवेदन करती है तो उसके परिवार की वार्षिक आय की गणना में उसके मानदेय को शामिल करने से छूट मिलेगी। इच्छुक उम्मीदवार सादे कागज पर अपना आवेदन अपने पूर्ण विवरण एवं सभी आवश्यक दस्तावेजों एवं प्रमाण पत्रों की छाया प्रतियां संलग्न करके 11 सितंबर को शाम 5 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय भोरंज में जमा करवा सकती हैं। उम्मीदवारों के साक्षात्कार 12 सितंबर को सुबह 11 बजे एसडीएम कार्यालय भोरंज में आरंभ होंगे। आवेदकों को साक्षात्कार के लिए अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे। साक्षात्कार में स्नातक उम्मीदवार को 2 और स्नातकोत्तर या इससे अधिक योग्यता के लिए एक अतिरिक्त अंक मिलेगा। आंगनबाड़ी सहायिका, बाल सेविका, बालबाड़ी अध्यापिका, नर्सरी अध्यापिका, शिशु पालक या सिलाई अध्यापिका के रूप में कार्य कर चुकी महिला को भी अधिकतम तीन अंक मिल सकते हैं। एससी, एसटी, केवल दो लड़कियों वाले परिवार, 40 फीसदी या इससे अधिक दिव्यांग उम्मीदवार के लिए भी अधिकतम दो-दो अंक मिलेंगे। लेकिन, आवेदक के पास इनसे संबंधित आवश्यक दस्तावेज या प्रमाण पत्र होने चाहिए। साक्षात्कार के तीन अंक रखे गए हैं। नियुक्ति के संबंध में असहमति की स्थिति में अभ्यर्थी 45 दिन के भीतर उपायुक्त हमीरपुर के न्यायालय में अपील कर सकती हैं। उपायुक्त के निर्णय से असहमति की स्थिति में अभ्यर्थी महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक के समक्ष अपील कर सकती हैं।
विज्ञापन




समाचार: बवीता चंदेल: विजय ठाकु र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed