{"_id":"671665619bfb7190c6061e15","slug":"appearance-dry-plants-in-the-courtyard-tiles-uprooted-from-the-walls-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-139015-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरतेहाल : प्रांगण में सूखे पौधे, दीवारों से उखड़ी टाइलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरतेहाल : प्रांगण में सूखे पौधे, दीवारों से उखड़ी टाइलें
विज्ञापन
मिनी सचिवालय भवन में अव्यवस्थाओं का माहौल
बाहर चहारदीवारी की उखड़ रही टाइलें, शौचालयों में हो रहा रिसाव
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन/कांगू(हमीरपुर)। प्रांगण में पेड़ सूखे और दीवारों की टाइलें क्षतिग्रस्त। यह महज दो साल पूर्व करोड़ों की लागत से बने सरकारी भवन के हालात हैं। रखरखाव की कमी सरकारी संपत्ति पर किस कदर भारी पड़ रही है, इस भवन को देखकर सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। उपमंडल नादौन के मिनी सचिवालय भवन को निर्मित हुए अभी दो वर्ष से कम ही समय हुआ है और सचिवालय भवन की बाहरी दीवारों पर लगाई गई टाइलें निकल कर नीचे गिर रही हैं। ऐसे में अब इसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों त्रिलोक, संतोष, आशुतोष, मनीष आदि ने कहा कि लगभग दो वर्ष पहले ही इस नवनिर्मित भवन का सरकार ने उद्घाटन किया और चरणवद्ध तरीके से इस भवन के अंदर अलग-अलग कार्यालय स्थानांतरित होते गए परंतु एक साल बीत जाने के बाद ही इस भवन में कई प्रकार की खामियां पाई गईं। शौचालय में गंदगी है। पानी का रिसाव निरंतर हो रहा है। भवन के कुछ हिस्सों की टाइलें गिरना शुरू हो गई हैं।
प्रशासन ने सचिवालय भवन के उचित रखाव के लिए किसी भी व्यक्ति की जिम्मेदारी सुनिश्चित नहीं की है। इस भवन को बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं लेकिन ऐसी अवस्थाओं के कारण इस भवन के निर्माण पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। सैकड़ों लोग अपने कामकाज निपटाने के लिए मिनी सचिवालय भवन के भीतर आते हैं। समस्याओं के कारण यहां पर उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
कोट्स
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेंद्र शर्मा ने कहा कि भवन विभाग को समर्पित कर दिया गया है। अब इसकी जिम्मेदारी उनकी है। डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह ने कहा कि इस विषय पर जानकारी ली जाएंगी। सरकारी भवनों का रखरखाव जरूरी है। इस विषय पर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।