फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Anushka Dutta becomes Miss Universe Himachal Pageant

Hamirpur (Himachal) News: मिस यूनिवर्स हिमाचल पेजेंट बनीं अनुष्का दत्ता

Tue, 27 Aug 2024 05:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 05:14 PM IST
विज्ञापन
मिस यूनिवर्स इंडिया पेजेंट में करेंगी प्रदेश का प्रतिनिधित्व
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। मिस यूनिवर्स इंडिया पेजेंट में हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर चुकी अनुष्का दत्ता ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। ग्लामनैंड ग्रुप के राज्य इंचार्ज बेविन अत्री ने होटल हमीर में पत्रकार वार्ता में कहा कि रोहडू निवासी अनुष्का दत्ता को 18 अगस्त 2024 को दिल्ली में आयोजित मिस यूनिवर्स हिमाचल पेजेंट की विजेता का ताज अपने नाम किया है। इस इवेंट में 20 प्रतिभाशाली युवतियों ने भाग लिया था। वहीं, अनुष्का दत्ता ने भी हिमाचल का प्रतिनिधित्व करने पर खुशी जाहिर की है। अब वह मिस यूनिवर्स इंडिया पेजेंट में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगी।


अनुष्का दत्ता ने कहा हिमाचल प्रदेश का राष्ट्रीय पेजेंट में प्रतिनिधित्व करना बेहद सम्मान की बात है और यह मेरे लिए एक सपना सच होने जैसा है। वह राष्ट्रीय स्तर पर अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए तैयारी कर रही हैं। हिमाचल में बहुत टेलेंट है लेकिन प्लेटफार्म न मिलने की वजह से लड़कियां आगे नहीं बढ़ पा रही हैं। सही संस्थान के माध्यम से मॉडलिंग के क्षेत्र में आगे बढ़कर मुकाम को पाया सकता है। बेविन अत्री ने कहा कि हिमाचल में मिस यूनिवर्स के लिए ऑडिशन करवाए गए थे और नई दिल्ली में ऑडिशन होने के बाद हिमाचल पेंजेट की विजेता अनुष्का दत्ता बनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed