{"_id":"66d9b8da9c14a2495f011d56","slug":"anurag-pulled-up-the-officials-on-the-bad-condition-of-mandi-hamirpur-nh-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-135182-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मंडी-हमीरपुर एनएच की बदहाल स्थिति पर अनुराग ने की अधिकारियों की खिंचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मंडी-हमीरपुर एनएच की बदहाल स्थिति पर अनुराग ने की अधिकारियों की खिंचाई
विज्ञापन
निर्देश, अक्तूबर तक सुधारो कोट से धर्मपुर तक सड़क की हालत
संवाद न्यूज एजेंसी
टौणीदेवी (हमीरपुर)। मंडी-हमीरपुर नेशनल हाईवे तीन की बदहाल स्थिति को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने कड़ा संज्ञान लिया है। वीरवार को टौणी देवी में एनएच 03 निर्माण कंपनी के इंजीनियर्स, एनएचएआई, कंपनी के ठेकेदारों की संयुक्त बैठक का आयोजन हुआ। इसमें सांसद अनुराग ठाकुर की ओर से सड़क निर्माण में हो रही देरी तथा लोगों को हो रही परेशानी को लेकर अधिकारियों की खिंचाई की गई। सांसद अनुराग ठाकुर ने निर्माण कंपनी के इंजीनियर्स, नेशनल हाईवे अथॉरिटी और संबंधित ठेकेदारों को अक्तूबर तक कोट से लेकर धर्मपुर तक सड़क की हालत सुधारने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों की शिकायत आ रही है कि निर्माण कार्य के दौरान कई अनियमितताएं देखने को मिली हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण कंपनी और अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की बात को सुना जाए और जहां भी कोई समस्या आ रही है उसे तुरंत ठीक किया जाए। पूर्व सीएम प्रो. प्रेम कुमार धूमल के मुख्यमंत्री के कार्यकाल के दौरान जालंधर मंडी वाया हमीरपुर अवाहदेवी, सरकाघाट, धर्मपुर, कोटली सड़क को एनएच 70 का दर्जा दिया गया था। यह रोड जालंधर से हमीरपुर के कोट तक काफी साल पहले बन गया था। बाद में इसी एनएच 70 को अटारी से लेह तक विस्तार किया गया तथा नया नंबर 03 दिया गया। अणु चौक से पाडछु तक करीब 40 किलोमीटर नेशनल हाईवे का काम जून 2022 में शुरू हुआ। दिसंबर 2024 तक निर्माण कंपनी को पूरा करना है। ताजा हालात में अभी तीस प्रतिशत कार्य भी पूर्ण नहीं हुआ। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि जल्द ही सुजानपुर, भोरंज सरकाघाट और धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से गुजरने वाले एनएच 03 की स्थिति में सुधार होगा। उन्होंने एनएच निर्माण कंपनी के इंजीनियर्स और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि अक्तूबर तक सड़क की स्थिति सुधारी जाए।