फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Anurag has mastered the art of making indecent remarks: Kaushal

अनुराग को अभद्र टिप्पणी करने में महारत हासिल : कौशल

Thu, 01 Aug 2024 07:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 07:45 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। संसद में हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर की नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अनुराग ठाकुर व भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हमीरपुर में प्रेसवार्ता को संबोधित कर हिमाचल कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने अनुराग ठाकुर को फ्लॉप मंत्री और सांसद करार दिया है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास नफरत का रहा है और कांग्रेस पार्टी के प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित नेहरू ने आरएसएस के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भी अपनी कैबिनेट में जगह दी थी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर काबिलियत रखते तो केंद्र में इस बार उन्हें मंत्री बनाया जाता लेकिन अनुराग ठाकुर फ्लॉप मंत्री होने के साथ ही फ्लॉप सांसद भी रहे हैं। उन्हें अभद्र भाषा में टिप्पणी करने में महारत हासिल की है। भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे नेताओं की पीठ थपथपाते हैं जो देश की संस्कृति के खिलाफ है। जिस भाषा का इस्तेमाल अनुराग ठाकुर करते हैं उनका अंजाम भी भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी की तरह होने वाला है। मंडी से सांसद कंगना रनौत की राहुल गांधी पर ड्रग्स को लेकर की गई टिप्पणी पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं का सम्मान करती है लेकिन कंगना रनौत को सोच समझकर बयानबाजी करनी चाहिए। खुद कंगना विभिन्न इंटरव्यू के दौरान कह चुकी है कि फिल्मों के समय में वे ड्रग्स ले चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed