फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Angry over delay, Congress and BJP supporters take oath separately

शपथ ग्रहण के बाद कांग्रेस पंस सदस्यों का वॉकआउट

Thu, 28 Jan 2021 10:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Angry over delay, Congress and BJP supporters take oath separately
हमीरपुर ब्लॉक की पंचायत समिति सदस्य विधायक की गाड़ी में सवार होकर घर के लिए रवाना होतीं। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। विकास खंड हमीरपुर के नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों के लिए वीरवार को बीडीओ सभागार में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। एसी-टू-डीसी राजकृष्ण ठाकुर और बीडीओ अस्मिता ठाकुर ने नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई, लेकिन भाजपा समर्थित सदस्य समय पर नहीं पहुंचे, जबकि कांग्रेस समर्थित सातों सदस्य निर्धारित समय पर सभागार में पहुंच गए।
विज्ञापन

एसी-टू-डीसी ने सभी सदस्यों की मौजूदगी में शपथ ग्रहण करने के लिए कहा, लेकिन भाजपा सदस्यों के समय पर नहीं पहुंचने पर कांग्रेस ने गुस्से के साथ इसका विरोध किया। इसके चलते पहले कांग्रेस समर्थित सदस्यों ने शपथ ग्रहण की और उसके बाद पहुंचे भाजपा समर्थित सदस्यों ने शपथ ली। भाजपा समर्थित महिला पंचायत समिति की सभी सदस्य भाजपा विधायक की निजी गाड़ी में शपथ लेने आईं और उसी गाड़ी में वापस घर के लिए रवाना हुईं, ताकि कांग्रेस भाजपा के बहुमत को प्रभावित न कर सके। हमीरपुर ब्लॉक में कुल 15 पंचायत समिति सदस्य हैं, जिसमें भाजपा के आठ और कांग्रेस के साथ सदस्य हैं। कांग्रेस के पंचायत समिति सदस्यों के शपथ ग्रहण के बाद वॉकआउट करने से दो तिहाई कोरम पूरा नहीं हो पाया। इसके चलते अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न नहीं हो पाए। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस दोनों ओर से संगठन के पदाधिकारियों ने दिनभर बीडीओ कार्यालय के बाहर डेरा डाले रखा। उधर, एसी टू डीसी राजकृष्ण ठाकुर ने कहा कि भाजपा समर्थित सदस्य थोड़ी देर बाद आए थे, जिसके चलते अलग-अलग शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि कोरम पूरा न होने के चलते अब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव 30 जनवरी को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed