{"_id":"6b034436266c4a977002469c","slug":"an-online-record-of-women-in-self-help-groups-will-be-created-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-216129-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का बनेगा ऑनलाइन रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का बनेगा ऑनलाइन रिकॉर्ड
Mon, 23 Nov 2026 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 23 Nov 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलेभर में स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) से जुड़ी महिलाओं का एकीकृत ऑनलाइन रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) ने छह खंड विकास अधिकारियों को प्रत्येक माह संकुल स्तरीय संगठनों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं।
इसके तहत समूहों की गतिविधियों की समीक्षा के साथ नई जुड़ने वाली महिलाओं का ऑनलाइन पंजीकरण कर उन्हें पहचान पत्र और आईडी प्रदान की जाएगी। इससे महिलाएं जिले के साथ अन्य स्थानों पर आयोजित मेलों और प्रदर्शनियों में अपने उत्पाद आसानी से बेच सकेंगी।
वर्तमान में जिले में 17 संकुल स्तरीय संगठनों के तहत 2738 स्वयं सहायता समूह काम कर रहे हैं। इनके माध्यम से ग्रामीण महिलाएं विभिन्न प्रकार के स्वदेशी उत्पाद तैयार कर रही हैं। हालांकि, समूहों और उनसे जुड़ी महिलाओं का एकीकृत ऑनलाइन रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं होने के कारण मेलों और प्रदर्शनियों में भाग लेने के दौरान कई बार परेशानी होती है।
विज्ञापन
नई व्यवस्था के तहत समूहों की सदस्य संख्या, महिलाओं की भागीदारी और उनकी गतिविधियों का पूरा ब्योरा ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा। वहीं, मासिक मॉनिटरिंग से संकुल स्तरीय संगठनों के कामकाज पर भी नजर रखी जा सकेगी।
इससे स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों को व्यवस्थित करने के साथ ग्रामीण महिलाओं को अपने उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।
कोट
छह विकास खंडों में संबंधित खंड विकास अधिकारियों को स्वयं सहायता समूहों का ऑनलाइन रिकॉर्ड दर्ज करने के निर्देश दिए हैं, ताकि महिलाओं का डाटा ऑनलाइन दर्ज हो सके। -अस्मिता ठाकुर, उपनिदेशक, परियोजना अधिकारी डीआरडीए हमीरपुर