{"_id":"68827c44ffc0a5c018073576","slug":"along-with-stray-animals-now-horses-and-mules-are-also-causing-damage-to-crops-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-161980-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: लावारिस पशुओं के साथ अब घोड़े और \nखच्चर भी फसल को पहुंचा रहे नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: लावारिस पशुओं के साथ अब घोड़े और खच्चर भी फसल को पहुंचा रहे नुकसान
Fri, 25 Jul 2025 12:02 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
जाहू बाजार में लावारिस छोड़े गए खच्चर। स्रोत: जागरूक पाठक
जाहू(हमीरपुर)। लावारिस पशुओं की समस्या से जूझ रहे जाहू पंचायत के किसानों की दिक्कतें अब घोड़े और खच्चरों ने बढ़ा दी है। पंचायत में कई दिनों से आधा दर्जन के करीब घोड़े-खच्चर लावारिस घूम रहे हैं। मुख्य सड़क से होते हुए ये घोड़े-खच्चर खेतों में मक्की की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों में कृष्ण चंद, पवन कुमार, बिमला देवी, कांता देवी, रमेश चंद, कर्म चंद, सुशील कुमार ने कहा कि पूर्व में लावारिस पशु फसल को नुकसान पहुंचाते थे, लेकिन अब अपंग खच्चरों और घोड़ों को भी खुले में छोड़ रहे हैं। पंचायत में लावारिस पशुओं की संख्या 200 के करीब है, जिससे धान और मक्की की फसल को काफी नुकसान हो रहा है। उन्होंने पंचायत और प्रशासन से लावारिस पशुओं को छोड़ने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंधी जाहू पंचायत प्रधान अनुराधा शर्मा ने कहा कि घोड़े और खच्चरों को खुले में छोड़ने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
बारिश के पानी को सीवरेज लाइन या चैंबर से जोड़ा तो कटेगा सीवरेज कनेक्शन
हमीरपुर। वर्षा के पानी की पाइप को सीवरेज की लाइन या चैंबर से जोड़ने वाले उपभोक्ताओं को जल शक्ति विभाग ने एक बार फिर चेतावनी जारी की है। जल शक्ति विभाग के उपमंडल हमीरपुर के सहायक अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि कुछ उपभोक्ताओं द्वारा वर्षा के पानी की पाइप को सीवरेज की लाइन या चैंबर से जोड़ने से शहर की सीवरेज व्यवस्था को बहुत ज्यादा नुकसान होता है। ऐसे उपभोक्ताओं को विभाग की ओर से बार-बार चेतावनी भी जारी की जा रही है। इसके बावजूद कई उपभोक्ता अपने मकान की छतों से वर्षा के पानी की पाइप को सीवरेज लाइन या चैंबर से जोड़ रहे हैं। सहायक अभियंता ने ऐसे उपभोक्ताओं को चेतावनी दी है कि यदि किसी उपभोक्ता के मकान में वर्षा के पानी की पाइप सीवरेज लाइन या चैंबर से जुड़ी हुई पाई गई तो उस उपभोक्ता का सीवरेज कनेक्शन पूर्व नोटिस के बगैर ही तुरंत प्रभाव से काट दिया जाएगा। संवाद
कैंपस साक्षात्कार में पांच विद्यार्थी शार्टलिस्ट
नादौन(हमीरपुर)। सिद्धार्थ राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नादौन में वीरवार को कॅरिअर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के सौजन्य से कैंपस साक्षात्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साक्षात्कार दो शिफ्टों में आयोजित किया गया। इसमें बीबीए, बीकॉम एवं एमकाम से 25 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्लेसमेंट प्रक्रिया में विद्यार्थियों का साक्षात्कार लेकर उनमें से पांच विद्यार्थियों को शार्टलिस्ट किया गया, जो अब बैंक की आगे की भर्ती प्रक्रिया में भाग लेंगे। साक्षात्कार कार्यक्रम का संचालन एचडीएफसी बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र ठाकुर द्वारा किया गया। इस मौके पर समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रोपे पाैधे हमीरपुर। भारतीय जनता पार्टी हमीरपुर की ओर से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत समीरपुर बूथ पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने स्वयं पौधा रोपित कर अभियान की शुरुआत की। भाजपा का यह पर्यावरण संरक्षण अभियान जिले के प्रत्येक बूथ पर चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत हर बूथ पर 11 पौधे रोपित किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश ठाकुर, उखली पंचायत के पूर्व प्रधान एवं वर्तमान उपप्रधान सुशील ठाकुर आदि माैजूद रहे। संवाद