फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   All sections benefited from the government's schemes of double engine: Suresh

डबल इंजन की सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुए सभी वर्ग : सुरेश

Sat, 17 Sep 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
All sections benefited from the government's schemes of double engine: Suresh
भाजपा के रथ को हमीरपुर गांधी चौक पर हरी झंडी दिखाते पूर्व मुख्यमंत्री धूमल, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। गांधी चौक हमीरपुर में शनिवार को जिला भाजपा की ओर से कार्यक्रम में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की 17 विधानसभाओं को प्रचार-प्रसार रथ रवाना किए गए। इन्हें पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा ने वरिष्ठ नेताओं का हमीरपुर पहुंचने पर अभिनंदन किया। प्रचार-प्रसार रथ अभियान के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी विजयपाल सोहारु ने इस बारे में उपस्थित लोगों को बताया।
विज्ञापन

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के इस कार्यकाल में अनेकों योजनाएं चलाई गईं। इससे समाज के प्रत्येक वर्ग को बहुत लाभ प्राप्त हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दो अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम रक्तदान शिविर, फल वितरण, पौधरोपण कार्यक्रम एवं कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश की सभी 68 विधानसभाओं के लिए जीपीएस से युक्त एलईडी गाड़ियां भेजी जा रही हैं। इन्हें प्रचार-प्रसार रथ का नाम दिया है और यह गाड़ियां विधानसभाओं में जाकर डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं और कार्यक्रमों का वृत्तचित्र सबको दिखाएंगी। देश और प्रदेश की डबल इंजन सरकार के प्रयासों की बदौलत ही भारतीय जनता पार्टी फिर से प्रदेश में सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के दूसरे घर हिमाचल में फिर से बनानी है सरकार : धूमल
हमीरपुर। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल वासियों का सौभाग्य है कि पूर्व में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर मानते हैं। प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं तो घरवालों का दायित्व और भी बढ़ जाता है। इसलिए प्रधानमंत्री के दूसरे घर में फिर से पार्टी की सरकार बनाकर अपना दायित्व निभाना है। विधानसभा चुनाव के लिए अब केवल 40-45 दिन ही शेष बचे हैं। यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण है और परिश्रम करने का समय है। धूमल ने प्रदेशवासियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और सायर उत्सव की शुभकामनाएं भी दीं। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में मरीजों को फल वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed